2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बलिया
अखिलेश यादव के आरोपों पर राज्यपाल ने दिया बड़ा बयान-कहा…
Play video

अखिलेश यादव के आरोपों पर राज्यपाल ने दिया बड़ा बयान-कहा…

नाईक ने स्पष्ट किया कि राज्यपाल होने के कारण वह संवैधानिक दायित्वों से जुड़े हैं

Google source verification

बलिया. उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल के 16वें स्थापना दिवस समारोह में राज्यपाल रामनाईक मौजूद रहे। राज्यपाल ने जिले के धरहरा गांव के एक निजी विद्यालय के कार्यक्रम में संवाददाताओं से बातचीत में सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आरोप पर कहा कि वह साढ़े तीन साल से राज्यपाल हैं और इस दौरान उन्होंने कभी राजनीतिक पहलू देखकर कोई वक्तव्य नहीं दिया लेकिन किसी को उनके बयान में सियासत नजर आती है तो यह उसका दृष्टिकोण है।

 

 

 

नाईक ने स्पष्ट किया कि राज्यपाल होने के कारण वह संवैधानिक दायित्वों से जुड़े हैं। वह राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के झमेले में नहीं पड़ते। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में जो घटनाएं होती हैं, वह हमेशा उन पर अपने विचार रखते हैं। उनका काम मार्गदर्शन करने और संतुलन बनाने तक ही सीमित है।

 

 


उन्नाव बलात्कार कांड के बाद सपा अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने राज्यपाल पर आरोप लगाया था कि उनकी सरकार के दौरान वह हर घटना पर मुखर रहते थे जबकि योगी आदित्यनाथ सरकार के कार्यकाल में हो रही घटनाओं पर खामोश रहते हैं। प्रदेश के सरकारी दस्तावेजों में डॉक्टर भीमराव रामजी आंबेडकर के नाम में संशोधन को लेकर उठे विवाद पर नाईक ने कहा कि राजनीति में विवाद खड़ा करने में कुछ लोगों को विशेषज्ञता प्राप्त होती है। प्रदेश में आंबेडकर का पूरा नाम सही तरीके से नहीं लिखा जाता था, इसको लेकर उन्होंने सुझाव दिया था, जिसे पिछली सरकार ने नहीं माना, जबकि मौजूदा सरकार ने मान लिया।