4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बलिया
योगीराज में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने पकड़ा 500 करोड़ा का घोटाला
Play video

योगीराज में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने पकड़ा 500 करोड़ा का घोटाला

बलिया में मंच से सीएम योगी के मंत्री ने किया 500 करोड़ का घोटाला पकड़ने का दावा।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलिया

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 25 Feb 2018, 6:04 PM IST

बलिया. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और भाजपा के सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (भासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने यूपी में 500 करोड़ का घोटाला पकड़ा है। इसका खुलासा उन्होंने सीधे मंच से किया। वह बलिया में अपनी पार्टी की ओर से आयोजित मुस्लिम सम्मेलन में बोल रहे थे।


उन्होंने मंच से कहा कि मैंने इस घोटाले का पूरा प्रोजेक्ट (कच्चा चिट्ठा) तैयार कर लिया है और जल्द इसे मुख्यमंत्री का सौंपूंगा। कहा कि विद्यालय तो बन गए और मान्यता भी मिल गयी लेकिन वहां पढ़ाई नहीं होती है और सीधे सर्टिफिकेट मिल जाता है। इसकी जांच होगी तो यह कोई गलत नहीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि नेता कभी भी अपने समाज की लड़ाई नहीं लड़ता।

 

वह अपनी लड़ाई लड़ता है। अगर ऐसा नहीं होता तो आखिर क्या वजह है कि आजादी के समय 31 प्रतिशत मुसलमान नौकरियों में था और आज एक प्रतिशत से भी कम है। यह भी कहा कि मुसलमानों से ज्यादा दुखी राजभर हैं। बलिया जिले का ही हवाला देते हुए कहा कि यहां 90 प्रतिशत राजभर समाज उस स्थिति में हैं कि उसके पास न छत है न रोटी। बता दें कि भाजपा के सहयोगी दल के नेता ओम प्रकाश राजभर ने ऐलान किया था कि वह राजभर सम्मेलन के बाद मुस्लिम सम्मेलन करेंगे।
by Amit Kumar