1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बलिया
बीजेपी विधायक का विवादित बयान, ममता बनर्जी को सुपर्णखा व राहुल गांधी को रावण बताया
Play video

बीजेपी विधायक का विवादित बयान, ममता बनर्जी को सुपर्णखा व राहुल गांधी को रावण बताया

बलिया के बैरिया से बीजेपी विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कही यह बाते, कही बंगाल जीत कर किसी विभीषण को सौंप देंगे राजगद्दी
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलिया

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 25 Apr 2018, 12:46 PM IST

रिपोर्ट- अमित कुमार

बलिया. बीजेपी विधायक ने पश्चिम बंगाल की हिंसा व संसद नहीं चलने को लेकर विवादित बयान दे दिया है। एक तरफ तो उन्होंने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को सुपर्णखा करार दिया है तो दूसरी तरफ कांग्रेस व राहुल गांधी की तुलना रावण से कर दी है। जिले के बैरिया से बीजेपी विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि एक दिन पश्चिम बंगाल में फगवा लहरायेगा और प्रजातंत्र में ईवीएम के जरिए ही सुपर्णखा का वध होगा। गौरतलब है कि पीएम नरेन्द्र मोदी ने बीजेपी के जनप्रतिनिधियों को सोच कर बोलने की नसीहत दी थी इसके बाद भी बीजेपी के नेता विवादित बयान देने में सबसे आगे निकलते जा रहे हैं।
यह भी पढ़े:-ऐसा क्या हुआ कि दुल्हन को टैंकर के पीछे बदलना पड़ा कपड़ा, कारण जानकर रह जायेंगे दंग



बैरिया के विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी सुपर्णखा का रोल अदा कर रही है। भारतीय राजनीति में ममता बनर्जी दैत्य स्वभाव की महिला हो गयी है। बंंगाल में पंचायत चुनाव में हो रही हिंसा पर बयान देते हुए कहा कि सड़कों पर मानवता कराह रही है और आम आदमी की हत्या की जा रही है। मुख्यमंत्री के पास संवेदना नहीं है इसलिए इन हत्याओं को रोकने में नाकाम साबित हो रही है। बीजेपी विधायक ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी का जन्म प्रभु श्रीराम की भूमिका में हो चुका है और एक दिन बंगाल में भगवा जरूर फहरेगा। बीजेपी विधायक ने यह भी कहा कि राम को कही जाना नहीं होगा। पश्चिम बंगाल में जीत के बाद किसी विभीषण का राज्याभिषेक कर दिया जायेगा।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी के करोड़पति दलित के घर भोजन के लिए बिछा ग्रीन कार्पेट, स्वाति सिंह ने बनायी रोटियां, देखें वीडियो

ईवीएम के जरिए होगा सुपनखा का अंत
बीजेपी विधायक ने कहा कि प्रजातंत्र में सुपर्णखा की नाक नहीं काटी जाती है इसलिए ईवीएम के जरिए ही सुपर्णखा का अंत होगा। बंगाल में हिन्दू सुरक्षित नहीं है। बांग्लादेश से आ रहे आतंकवादियों ने बंगाल से हिन्दुओं को भगाने का षडयंत्र रचा है ऐसे में सभी राजनीति दलों को मिल कर चिंतन करना होगा। वर्ना बंगाल की स्थिति भी जम्मू कश्मीर की तरह हो जायेगी।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी सरकारी योजनाओं का कर रहे थे गुणगान, जनता नोट लहरा के कह रही थी बिना पैसों के नहीं होता काम ?, देखें वीडियो

रावण ही राम मंदिर नहीं बनने देना चाहता
बीजेपी विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि जो संसद नहीं चलने दे रहा है और राम मंदिर के निर्माण में बाधा डाल रहा है वही रावण है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि संसद में राहुल गांधी के पास बहस करने की क्षमता है ही नहीं।

यह भी पढ़े:-सीएम योगी के आने से पहले ही प्रशासन करा रहा था नाबालिग लड़कियों की शादी, बीजेपी मंत्री ने किया खुलासा