31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बलिया
ओवैसी को लाकर ओमप्रकाश राजभर ने किया पॉलिटिकल सुसाइड : संजय निषाद
Play video

ओवैसी को लाकर ओमप्रकाश राजभर ने किया पॉलिटिकल सुसाइड : संजय निषाद

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और एमआईएमआईएम के गठबंधन पर दिया बड़ा बयान
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलिया

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 5 Jul 2021, 1:36 PM IST

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
बलिया. निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर और एआईएमआईएम प्रमुख के गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ओवैसी को लाकर ओमप्रकाश राजभर ने पॉलिटिकल सुसाइड नोट अपने गले में टांग लिया है, क्योंकि महाराजा सुहलदेव राजभर की हत्या आलागाजी ने किया था। राजभर समाज के सभी पढ़े-लिखे लोग यह जानते हैं। कहा कि उन्हें ओवैसी से दूरी बनाकर रखना चाहिए।

सीएम की कुर्सी ऑफर करने पर संजय निषाद ने कहाकि पहले ओम प्रकाश राजभर जीतने लायक तो हो जायें। उन्होंने कहा कि यूपी में 2500 जातियां हैं। कितने लोगों को मुख्यमंत्री बनाएंगे। संजय निषाद ने कहा कि संविधान के अनुसार मुद्दे हल होने चाहिए। लड़ाई मुद्दों की होनी चाहिए पद की नहीं।