बलिया. सपा सांसद नीरज शेखर ने यूपी में लगातार हो रहे एनकाउंटर पर योगी सरकार पर तीखा हमला बोला है। सांसद नीरज शेखर ने कहा कि यूपी में हो रहा एनकाउंटर पूरी तरह फर्जी है । उन्होंने कहा कि योगी सरकार द्वेष के कारण एनकाउंटर करा रही है और कानून व्यवस्था कभी फर्जी एनकांउटर से ठीक नहीं होता। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के आंकड़े के मुताबिक यूपी में 35 प्रतिशत क्राइम बढ़ा है और इसे रोकने में योगी सरकार पूरी तरह फेल नजर आ रही है ।
उन्होंने कहा कि यूपी में महिला अत्याचार के मामले में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और सूबे की पुलिस इसे रोक पाने में पूरी तरह नाकाम है ।
BY- AMIT KUMAR