भाटापारा. भाटापारा कृषि उपज मंडी में रविवार को कांगेस पार्टी द्वारा संकल्प शिविर में का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज प्रमुख रूप से शामिल हुए। संकल्प शिविर में मुख्यमंत्री भूपेश ने एक बार फिर से ईडी और आईटी की कार्रवाई पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार के सामने भाजपा चुनावों के पूर्व ही हार मान चुकी है, इसलिए अब आईटी और ईडी की कार्रवाई से डराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महादेव ऐप के खिलाफ हमारी पुलिस पहले से ही कार्रवाई कर रही है। इसका मालिक 5 हजार करोड़ रुपए का सट्टा दुबई में बैठकर चला रहा है। उसके खिलाफ तो आईटी और ईडी कुछ कर नहीं पा रही है, बेवजह हमारे लोगों को पकड़कर फंसा रही है। अब तक किसी भी छापे से कुछ नहीं मिला है, परंतु उसके बाद भी छापा बंद नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि इन छापों की मुख्य वजह साहब के दोस्त हैं। साहब के दोस्त अडानी की नजर प्रदेश के बैलाडीला, नगरनार और कोयले पर है। परंतु इन खदानों और अडानी के बीच छत्तीसगढ़ सरकार है, इसलिए हमें डराने के लिए छापा की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि बस्तर का आदिवासी खदान को अडानी को देने को तैयार नहीं है। छत्तीसगढ़ के जल, जंगल, जमीन को बचाना है। छत्तीसगढ़ की अस्मिता की लड़ाई के लिए हम सभी को मिलकर लडऩा होगा। बघेल ने उपस्थित समस्त कांग्रेसजनों को नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने और चुनाव में जिस किसी भी व्यक्ति को टिकट मिले उसके समर्थन में कांग्रेस के हित में प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए कार्य करने का संकल्प दिलाया। प्रदेश में पुन: कांग्रेस की सरकार बनने जा रही संकल्प शिविर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने भी संबोधित किया इसके पूर्व खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन ने भी कांग्रेस जनों को संबोधित किया। इन नेताओं ने कहा कि इस बार पुन: प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। और भाटापारा से भी कांग्रेस का विधायक निश्चित बनेगा आप सबको मिलकर कार्य करना होगा। इस अवसर पर मंडी अध्यक्ष सुशील शर्मा, सतीश अग्रवाल, गणेश सिंह ध्रुव, राधेश्याम शर्मा, सुनील महेश्वरी, अमित शर्मा, विनोद अग्रवाल, अरुण ताम्रकार, सरिता ठाकुर, नरेंद्र भूषणिया, सुरेश वर्मा, कमल ठाकुर, त्रिलोक सलाजू, सुनील गुप्ता, बृजकिशोर अग्रवाल आदि मौजूद थे।