7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बलोदा बाज़ार

स्वच्छता पखवाड़ा : स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा

भाटापारा. स्वच्छता ही सेवा और इंडियन स्वच्छता लीग 2.0 के तहत नगर पालिका परिषद भाटापारा में 15 दिवसीय स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ शुक्रवार से किया गया। अभियान के तहत शुक्रवार को सुबह 7 बजे स्वतंत्रता सेनानियों के स्मारकों की साफ -सफाई की गई और 9 बजे शहर के सभी मणीकंचन केन्दों के आसपास की महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों द्वारा प्लास्टिक बिनने का कार्य किया गया।

Google source verification

भाटापारा. स्वच्छता ही सेवा और इंडियन स्वच्छता लीग 2.0 के तहत नगर पालिका परिषद भाटापारा में 15 दिवसीय स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ शुक्रवार से किया गया। अभियान के तहत शुक्रवार को सुबह 7 बजे स्वतंत्रता सेनानियों के स्मारकों की साफ -सफाई की गई और 9 बजे शहर के सभी मणीकंचन केन्दों के आसपास की महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों द्वारा प्लास्टिक बिनने का कार्य किया गया। शनिवार को नगर पालिका के कर्मचारी जनप्रतिनिधियों के द्वारा कल्याण सागर तालाब की सफाई का विशेष अभियान चलाया गया तथा मणीकंचन केन्दों की महिला स्व सहायता समूह को शहर को स्वच्छ व सुंदर रखने हेतु शपथ दिलाई गई। यह कार्यक्रम दो अक्टूबर तक चलेगा। इसका मुख्य थीम है गार्बेज फ्री इंडिया है। पखवाड़े के तहत भाटापारा नगर पालिका द्वारा अलग-अलग आयोजन किए जाएंगे। 21 सितंबर को महिला स्व सहायता समूह एवं निकाय के स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा और राज्य एवं केंद्र सरकार की समस्त योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। उक्त अभियान में स्वास्थ्य विभाग के सभापति रोहित साहू, पार्षद प्रतिनिधि राजेंद्र वर्मा, कार्यपालन अभियंता एसडी शर्मा, उप अभियंता राकेश सोनी स्वच्छता निरीक्षक वीरेंद्र वर्मा, राजस्व निरीक्षक अजय नायडू, जिला समन्वयक सुमित कुमार दुबे, धनेश साहू, कन्हैया ठाकुर, बंसी चौहान, विकास वैष्णव, सौरभ ठाकुर, केशव वैष्णव, सुनील यादव एवं अन्य निकाय की कर्मचारी उपस्थित थे।