26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बलोदा बाज़ार
समाज में सबकी भागीदारी से ही विकास : शिवरतन शर्मा
Play video

समाज में सबकी भागीदारी से ही विकास : शिवरतन शर्मा

भाटापारा. डॉक्टर खूबचंद बघेल की स्मृति में नगर के तहसील कार्यालय के पास मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज अर्जुनीराज के बने नव निर्मित समुदायिक भवन का उपाध्यक्ष भाजपा छग विधायक शिवरतन शर्मा ने लोकार्पण किया।
Google source verification

भाटापारा. डॉक्टर खूबचंद बघेल की स्मृति में नगर के तहसील कार्यालय के पास मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज अर्जुनीराज के बने नव निर्मित समुदायिक भवन का उपाध्यक्ष भाजपा छग विधायक शिवरतन शर्मा ने लोकार्पण किया। इस अवसर पर विधायक शिवरतन शर्मा ने उपस्थित सामाजिकजनों से कहा कि समाज में सबकी भागीदारी से ही विकास होता है। समाज में सामाजिक समरसता आती है। समाज वह है जो सबको साथ लेकर चले, इससे सभी के कल्याण का रास्ता निकालता है। विधायक शर्मा ने कहा कि आज लोग नशे की गिरफ्त में जा रहे हैं। नशा समाजिक बुराई है। किसी सरकार के भरोसे दूर नहीं की जा सकती है। समाज ही सुधार सकता है। वही धर्मांतरण के विषय में भी उन्होंने कहा कि समाज के लोग भटककर धर्मान्तरण की ओर जा रहे हैं। जिन्हें छोडऩे के बजाए उन्हें मुख्य धारा में लाकर समाज में जोडऩे का प्रयास करना चाहिए। क्योंकि मनवा कुर्मी समाज का इतिहास काफी गौरव शाली रहा है। समाज की विशिष्ट पहचान है। इस समाज से ही उन्नत कृषक हैं। आजादी के बाद छग राज्य का सपना किसी ने देखा था तो वो डॉ. खूबचन्द बघेल थे। जिन्होंने अलग राज्य के लिए लगातार संघर्ष किया। इस दौरान राजप्रधान हरिराम वर्मा ने अर्जुनी में सामाजिक भवन की बाउंड्रीवाल की मांग की। विधायक ने पूरा कराने आश्वासन दिया। उक्त अवसर पर केंद्रीय उपाध्यक्ष केके नायक ने कहा कि जिस स्थान पर आज कार्यक्रम हो रहा वह पूर्व में प्रसाशनिक कार्यालय के लिए चिन्हांकित था। विधायक शिवरतन शर्मा के प्रयास पर कुर्मी समाज के लिए आबंटित किया गया। उनके सहयोग से यह सर्वसुविधा युक्त समुदायिक भवन बनकर तैयार हुआ है। लोकार्पण में केंद्रीय अध्यक्ष चोवराम वर्मा, राजप्रधान हरिराम वर्मा, केंद्रीय उपाध्यक्ष केके नायक, पूर्व राजप्रधान संतोष वर्मा, महिला अध्यक्ष विद्या वर्मा, नगर इकाई अध्यक्ष दीपक टिकरिहा, छात्रावास अध्यक्ष जितेंद्र नायक, युवाध्यक्ष प्रशांत वर्मा, सेवाराम वर्मा, रमेश वर्मा, आरके वर्मा, हेमलाल वर्मा, तेजराम वर्मा, संदीप परगनिहा, गजाधर वर्मा, पवन वर्मा, कृष्ण कुमार वर्मा, केपी वर्मा, भूपेंद्र वर्मा आदि मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

बलोदा बाज़ार

छत्तीसगढ़