11 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बलोदा बाज़ार
शिवनाथ का जल हमारे जीवन का आधार : सुशील शर्मा
Play video

शिवनाथ का जल हमारे जीवन का आधार : सुशील शर्मा

भाटापारा. शिव मंदिर में कॉवर की विधि विधान से पूजा कर शिवनाथ नदी के पावन जल को मानव जीवन का आधार की संज्ञा देते सभी पदयात्रियों ने शिवनाथ नदी का जल तोहडी घाट से लेकर खपरबाबा मंदिर से दर्शन कर कैलाश धाम में महादेव मंदिर में सैकड़ों युवक और युवती ने जलाभिषेक किया।
Google source verification

भाटापारा. शिव मंदिर में कॉवर की विधि विधान से पूजा कर शिवनाथ नदी के पावन जल को मानव जीवन का आधार की संज्ञा देते सभी पदयात्रियों ने शिवनाथ नदी का जल तोहडी घाट से लेकर खपरबाबा मंदिर से दर्शन कर कैलाश धाम में महादेव मंदिर में सैकड़ों युवक और युवती ने जलाभिषेक किया। इस अवसर पर कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष सुशील शर्मा और जिपं उपाध्यक्ष सरिता सत्यनारायण ठाकुर ने कवारयात्रियों के साथ ग्राम तरेंगा तक पैदल चलकर उनका उत्साह वर्धन भी किया। भोले भक्त पदयात्रियों के मंदिर पहुंचने पर सुशील शर्मा और पार्षद गेंदू साहू ने अपने साथियों साहित आतिशबाजी कर जोरदार स्वागत कर मीठे पेयजल का वितरण भी किया। सभी भोले भक्त तोहड़ीं घाट से तरेंगा होते खोलवा ग्राम से सदर बाजार, गोविंद चौक, रामसप्ताह चौक, जय स्तभ, कांग्रेस भवन, महतारी चौक होते खपरबाबा मंदिर पहुंचे, महिलाओं की संख्या अधिकाधिक थी। सभी भक्ति में लीन होकर हरहर महादेव का जय घोष करते चल रहे थे। मंडी अध्यक्ष सुशील शर्मा ने सभी भक्तों की मनोकामना पूरी हो भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की। संस्था के समन्वयक लालू मानिकपुरी ने मंडी अध्यक्ष सुशील शर्मा का आभार व्यक्त किया। पदयात्रियों में प्रमुख रूप से लालू मानिकपुरी, जग्गा राव, नरेंद्र ब्रह्माण्डकर, विवेक यदु, महेंद्र सेन, दुर्गा प्रसाद, सत्यजीत शेण्डे, जितेंद्र शर्मा, मोहन साहू, संजय वर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित थे। पूरा नगर महादेव के जयघोष से गूंज उठा था।