8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाड़मेर
छात्रों का फूटा गुस्सा, जलाए टायर, देर रात तक बैठे रहे धरने पर
Play video

छात्रों का फूटा गुस्सा, जलाए टायर, देर रात तक बैठे रहे धरने पर

भवन बना पर कॉलेज नहीं कर रहे संचालित
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 20 Dec 2023, 12:27 AM IST



गडरा रोड के राजकीय महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न मांगों को लेकर टायर जला कर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कॉलेज भवन से काली पटिटयां बांध कर विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्य चौराहे पर कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। विद्यार्थियों का कहना था कि कॉलेज शुरू हुए 4 वर्ष हो गए हैं, लेकिन विद्यार्थियों को अब तक भवन उपलब्ध नहीं हो पाया है, जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान तहसीलदार प्रेमचंद शेरा, नायब तहसीलदार मीठालाल मीणा मय पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे और छात्रों से समझाइश करते हुए उनकी मांगें सरकार तक पंहुचाने और जल्दी समाधान करवाने का आश्वासन दिया। विद्यार्थियों का कहना था कि महाविद्यालय भवन का निर्माण भी पूरा हो चुका है लेकिन उसका लोकार्पण नहीं हो पाया है। वहीं कॉलेज का पिछले चार साल से अस्थायी तीन कमरों में संचालन किया जा रहा है।

विद्यार्थियों की संख्या अधिक व पर्याप्त बैठने की व्यवस्था नहीं होने से सप्ताह में 3-3 दिन बारी-बारी से प्रथम द्वितीय व तृतीय वर्ष की कक्षाएं लगाई जा रही हैं। विद्यार्थियों का आरोप है कि इस बार सत्र तीन महीने देर से शुरू हुआ है। अब तक नियमित कक्षाएं लग रही थीं, लेकिन जिला कॉलेज प्रशासन ने टाइम टेबल बदल दिया और पढ़ाई के दिन कम कर दिए, जिसका वे विरोध कर रहे हैं। इस मौेंके आकोश पंवार, सिद्धार्थ जैसिंधर, शहजाद अली,विनीत जोगू, भागश्री, तुलसी, प्यारी,ममता,लक्ष्मी व सुनीता सहित सैकड़ों विद्यार्थियों ने अपनी मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।