नारेहडा(कोटपूतली)। कोटपूतली से नीमकाथाना रोड पर 15 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत कल्याणपुरा कलां के कुहाडा गांव की पहाड़ी पर स्थित छापाला भैरूजी मंदिर का 14वां वार्षिकोत्सव 30 जनवरी को मनाया जाएगा। लक्खी मेले को लेकर ग्रामीणों ने जगरे में बाटे सिकाई के बाद 2 थ्रेशर से 350 क्विंटल चूरमे की प्रसादी बनाई है। बाटियों को थ्रेसर से पिसाई करने के बाद चूरमे में जेसीबी से बूरा,घी, काजू, बादाम व किशमिश सहित कई सामग्री मिलाई गई। पूर्व में यहां पर 290 क्विंटल चूरमे का भोग लगाया गया था। अबकी बार ग्रामीणों की सहमति से प्रसादी को बढ़ाया गया है। मंदिर में वार्षिकोत्सव को लेकर भंडारा आयोजित होगा और दिन में कलाकार धमाल की प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा भैरू बाबा मंदिर पर हैलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की जाएगी। ग्रामीणों ने बताया मेले में मुख्य अतिथि पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट शिरकत करेंगे।

ऐसे बना 350 क्विंटल चूरमा….
—120 क्विंटल आटा
—50 क्विटंल सूजी
—25 क्विंटल देसी घी
—80 क्विंटल चीनी
10 क्विटंल मावा
—3 क्विंटल काजू
—3 क्विंटल बादाम
—3 क्विंटल किशमिश
—7 क्विंटल मिश्रि कटिंग
—3 क्विंटल खोपरा
—50 क्विंटल दूध

ये भी परोसा जाएगा…
—70 क्विंटल दही
दाल बनाने की सामग्री….
—25 क्विंटल दाल
—30 पीपा सरसों तेल
—5 क्विंटल टमाटर
—2 क्विंटल हरी मिर्ची
—1 क्विंटल हरा धनिया

मसाला….
—60 किलो लाल मिर्च
—60 किलो हल्दी
—40 किलो जीरा
इनमें परासेंगे….
—2 लाख पतल-दोने
—4 लाख कप व चाय-कॉफी के लिए
—10 टैंकर पानी

ये देंगे सेवा….
—21 स्कूलों के करीब 5 हजार विद्यार्थी
—3 हजार पुरूष कार्यकर्ता
—500 महिला स्वयंसेवक