11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बस्सी
सर्दी का सितम: जोबनेर में माइनस 4 डिग्री पहुंचा पारा, 25 वर्ष बाद फिर बना रिकॉर्ड
Play video

सर्दी का सितम: जोबनेर में माइनस 4 डिग्री पहुंचा पारा, 25 वर्ष बाद फिर बना रिकॉर्ड

जयपुर में सर्दी ने ठिठुराया
Google source verification

बस्सी

image

Vinod Sharma

Jan 04, 2023

जयपुर। जयपुर जिले में बुधवार को सर्दी के तेवर ज्यादा रहे। कई गांवों और कस्बों में हाड़ कंपाने वाली सर्दी रही। जयपुर जिले में आने वाले दिनों में पारा और गिरने की संभावना है। साथ शीतलहर चलने से गलन रही। जिससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित रही।

सर्दी का सितम: जोबनेर में माइनस 4 डिग्री पहुंचा पारा, 25 वर्ष बाद फिर बना रिकॉर्ड

25 वर्ष में दूसरी बार सबसे कम तापमान….
जोबनेर में सर्दी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय की मौसम वैधशाला के अनुसार बुधवार को न्यूनतम तापमान माइनस 4 डिग्री दर्ज किया गया। जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है। श्री कर्ण नरेंद्र कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता व प्रसिद्ध शस्य विज्ञान डॉ.एके गुप्ता ने बताया कि तापमान ने पिछले 25 वर्ष में दूसरी बार सबसे कम तापमान दर्ज हुआ है। इससे पूर्व 2022 दिसंबर में न्यूनतम तापमान माइनस 5 डिग्री दर्ज हुआ था।

माइनस में पहुंचा पारा….
जयपुर जिले के जोबनेर में तापमान माइनस 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। खेतों में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का असर दिखने लगा है। तेज सर्दी से कई फसलों में नुकसान का डर बना हुआ है।

बड़ी खबरें

View All

बस्सी

राजस्थान न्यूज़