2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बस्सी
video में देखें….थाने के सामने दीवार तोड़कर चुराए 30 लाख के मोबाइल
Play video

video में देखें….थाने के सामने दीवार तोड़कर चुराए 30 लाख के मोबाइल

jaipur crime news व्यापारियों ने बढ़ती चोरियों को लेकर जताया रोष
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बस्सी

•

image

Surendra Singh

•

Updated: 24 Jul 2020, 6:56 PM IST

चंदवाजी. कस्बे से गुजर रहे सबसे व्यस्ततम जयपुर दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंदवाजी थाने के सामने स्थित एक मोबाइल शोरूम की दीवार तोड़कर चोर लाखों के मोबाइल चुरा कर ले गए। थाने से महज कुछ मीटर की दूरी पर चोरी की वारदात होने से स्थानीय व्यापारियों में भी रोष है।

थाना पुलिस के अनुसार डांगियो की ढाणी थाना मनोहरपुर निवासी लालाराम डांगी ने मामला दर्ज करवाया कि चंदवाजी स्टैंड पर श्री श्याम मोबाइल की दुकान (शोरूम) है। गुरुवार रात्रि करीब 8 बजे वह अपने भाई अर्जुन लाल के साथ शोरूम बंद करके गया था। शुक्रवार सुबह आकर देखा तो दुकान में सामान बिखरा पड़ा था तथा एक दीवार तोड़कर छेद बनाया हुआ था। रिपोर्ट के अनुसार चोर शोरूम से विभिन्न कंपनियों के करीब 30 लाख लागत के एंड्रॉयड मोबाइल तथा अन्य एसेसरीज चुराकर ले गए। काफी संख्या में ग्रामीण तथा अन्य व्यापारी एकत्रित हो गए। चोरी की सूचना पाकर चंदवाजी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर चोरी के आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज

चंदवाजीपुलिस ने दीवार तोड़कर मोबाइल चोरी की घटना के बाद शोरूम सहित अन्य दुकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। शोरूम में मिले सीसीटीवी फुटेज के अनुसार दो चोर कैमरे में दिखाई दे रहे हैं, जो दीवार तोड़कर अंदर घुसे लेकिन चोरी की घटना को अंजाम देने से पूर्व चोरों ने सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया। चोर शोरूम की छत के रास्ते से दरवाजा तोड़ कर सीढिय़ों से नीचे आए और दीवार तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार चोरों ने वारदात से पूर्व रैकी की है।

3 दिन में गिरफ्तारी की मांग

व्यापारियों ने बताया कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ रही है, लेकिन पुलिस खाली हाथ है जिससे चोरों के हौसले भी बुलंद हैं। गौरतलब है कि 1 माह पूर्व भी बस स्टैंड पर स्थित एक मोबाइल दुकान में चोरी का प्रयास हुआ था लेकिन पीडि़त की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी। अचरोल से भी एक कार चोरी हुई थी। व्यापारियों ने 3 दिन में चोरी के आरोपियों को पकड़ कर मामले का खुलासा करने की मांग की है।