30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भरतपुर
अनूठी शादी: हाथी पर निकला दुल्हा, बहनों ने निकाली बिंदोरी
Play video

अनूठी शादी: हाथी पर निकला दुल्हा, बहनों ने निकाली बिंदोरी

-भरतपुर में जयपुर से आई बहनों ने की पहल
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भरतपुर

•

image

Meghshyam Parashar

•

Updated: 12 Feb 2024, 11:25 PM IST

शहर में एक अनूठी शादी चर्चा का विषय बन गई। सोमवार की रात जयपुर से आई बहनों ने जयपुरिया अंदाज में छोटे भाई की बिंदोरी निकाली। जयपुरिया परिधान पहने महिलाएं और हाथी पर बैठे दुल्हा को देख हर किसी की आंख ठहर गई। बिंदोरी में हाथी के साथ ऊंटों का नृत्य भी आकर्षण का केंद्र बना रहा। जयपुर से आई बड़ी बहन कीर्ति और अलका मुकेश धारीवाल की ओर से भाई दुल्हा रोहन कुमार लाहोरा पुत्र अनिल लाहोरा की बिंदोरी के लिए सारा इंतजाम किया गया। उसकी बारात 18 फरवरी को धौलपुर जाएगी। बैंडबाजों के साथ आतिशबाजी, जयपुर आमेर से हाथी, दो घोड़े व दो ऊंट भी आए। बिंदोरी में रेहडिय़ों पर उपहार, मिठाइयां व बहनों की ओर से दिया सामान भी साथ निकला। बिंदोरी सरकूलर रोड स्थित संतोषी माता मंदिर से शुरू हर मथुरा गेट हरिजन बस्ती तक निकाली गई। दुल्हा के पिता अनिल लाहोरा नगर निगम में कर्मचारी है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8slkm8

बड़ी खबरें

View All

भरतपुर

राजस्थान न्यूज़