8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भिलाई
लोग पानी के लिए तरस रहे और निगम के कर्मचारी अधिकारी के लिए तल रहे थे भजिया, देखें वीडियो
Play video

लोग पानी के लिए तरस रहे और निगम के कर्मचारी अधिकारी के लिए तल रहे थे भजिया, देखें वीडियो

नगर पालिक निगम के अधिकारी-कर्मचारी जनता की समस्याओं को लेकर कितने संजीदा है इसका उदाहरण गुरुवार को देखने को मिला।

Google source verification

भिलाई. नगर पालिक निगम के अधिकारी-कर्मचारी जनता की समस्याओं को लेकर कितने संजीदा है इसका उदाहरण गुरुवार को देखने को मिला। रिसाली जोन में बीते दो दिनों से जनता शुद्ध पेयजल के लिए तरस रही है और वहां के कर्मचारी किसी अधिकारी का बर्थ-डे पार्टी मना रहे थे। गुरुवार को दोपहर जब जोन अध्यक्ष भूपेश ठाकुर पानी की समस्या को लेकर कार्यालय पहुंचे थे तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गए। वहां का एक कर्मचारी इंडक्शन पर तेल की कड़ाही चढ़ाकर भजिया तल रहा था और महिला कर्मचारी बेसन फेट रही थी। वहीं दूसरी महिला गरम-गरम भजिए के साथ खाने के लिए धनिया मिर्ची का चटनी पीसने की तैयारी करती हुई दिख रही थी। भजिए तलने की खुशबू ऑफिस के बाहर तक जा रही थी। ऑफिस का माहौल किसी हॉटल की तरह लग रहा था। इस वीडियो को जोन अध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही निगम के पार्षद और जनप्रतिनिधि सहित लोगों ने भी वाट्सएप और फेसबुक पर भी शेयर कर दिए। इस वीडियो की चर्चा निगम मुख्यालय से लेकर सत्ता पक्ष और विपक्षी पार्षदों सहित ट्विनसिटी में दिनभर होती रही। लोग चटखारे लेकर खबर पढ़ते हुए वीडियो देखते रहे।