25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिजनोर
Video: जमानत पर बाहर आया भाजपा विधायक का पति तो ऐसा दिखा माहौल
Play video

Video: जमानत पर बाहर आया भाजपा विधायक का पति तो ऐसा दिखा माहौल

बिजनौर थाना कोतवाली शहर में 2016 में लड़की से छेड़छाड़ के बाद हुआ था खूनी संघर्ष
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

sharad asthana

•

Updated: 30 Apr 2019, 3:50 PM IST

बिजनौर। थाना कोतवाली शहर में 16 सितंबर 2016 को लड़की से छेड़छाड़ के मामले में दो समुदायों के बीच गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई थी। इस खूनी संघर्ष में 12 लोग घायल हो गए थे। इस मामले के कुछ दिन बाद बवाल में मुख्‍य आरोपी ऐश्वर्य चौधरी का नाम सामने आया था। इसको लेकर ऐश्‍वर्य चौधरी ने कुछ दिन के बाद कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। तब से ऐश्वर्य चौधरी बिजनौर जेल में बंद था। मंगलवार को हाइकोर्ट से जमानत मिलने के बाद वह जेल से बाहर आ गया। 2017 के विधानसभा चुनाव में ऐश्वर्य चौधरी की पत्नी सुची चौधरी को बिजनौर से भाजपा ने टिकट दिया था। चुनाव में सुची चौधरी ने सपा की रुचि वीरा को हराया था। इस समय वह भाजपा विधायक हैं।