26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिजनोर
जैसे ही इस एक्‍ट्रेस के शुरू हुए लटके-झटके, वैसे ही पब्लिक उनकी तरफ फेंकने लगी कुर्सियां
Play video

जैसे ही इस एक्‍ट्रेस के शुरू हुए लटके-झटके, वैसे ही पब्लिक उनकी तरफ फेंकने लगी कुर्सियां

बिजनौर के थाना कोतवाली शहर के नुमाइश ग्राउंड पुलिस चौकी के निकट चल रही प्रदर्शनी के डांस प्रोग्राम में हुआ हंगामा
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

sharad asthana

•

Updated: 1 Sep 2018, 12:19 PM IST

बिजनौर। थाना कोतवाली शहर के नुमाइश ग्राउंड पुलिस चौकी के निकट चल रही प्रदर्शनी के डांस प्रोग्राम में शुक्रवार रात को जमकर हंगामा हुआ। जैसे ही बॉलीवुड एक्‍ट्रेस का डांस शो शुरू हुआ, वैसे ही पब्लिक पागल हो गई। प्रोग्राम के दौरान वहां लोगों ने कई बार जमकर हंगामा किया। हालांकि, उनको समझा-बुझाकर प्रोग्राम चलाया जाता रहा।

यह भी पढ़ें: kainaat arora: इस खूबसूरत पुलिसवाली को देख बढ़ जाएंगी आपकी धड़कनें

शराब के नशे में किया हंगामा

इसके बावजूद प्रोग्राम देखने आए कई युवकों ने शराब के नशे में कुर्सी पर खड़े होकर हुड़दंग किया और मना करने पर इन्हीं कुर्सियों को मंच की तरफ फेंकने लगे। वहां एक्‍ट्रेस का डांस प्रोग्राम चल रहा था। मौके पर मौजूद पुलिस ने इन हुड़दंगियों को काफी समझाने का प्रयास की लेकिन ये लोग नहीं माने। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने आयोजक से कहकर चलते डांस प्रोग्राम को रुकवा दिया।

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है यह लेडी पुलिस ऑफिसर, जानिए क्या है सच्चाई

स्‍टार नाइट के प्रोग्राम में हुआ हंगामा

शहर में हर साल चलने वाली जिला कृषि औद्योगिक सांस्कृतिक प्रदर्शनी के दौरान इंद्राबाल भवन में स्टार नाइट प्रोग्राम का शुक्रवार रात को आयोजन किया गया था। इसमें एक्ट्रेस कायनात अरोड़ा का भी डांस प्रोग्राम था। उनके कार्यक्रम में जमकर कुर्सियां चलीं। बॉलीवुड एक्ट्रेस के द्वारा की जा रही डांस प्रस्तुति के दौरान बेकाबू भीड़ ने शराब के नशे कुर्सियां डांस कर रहे कलाकारों की तरफ फेंकनी शुरू कर दीं। पुलिस ने हुड़दंगियों को कई बार प्रोग्राम के दौरान खदेड़ा भी लेकिन वे नहीं माने और हंगामा करते रहे। उधर, कलाकारों का डांस प्रोग्राम भी जा रही रहा।

यह भी पढ़ें: हॉट कायनात की होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री

पंडाल में लोहे के पाइप पर चढ़े

वहीं, प्रोग्राम के दौरान कुछ दर्शक तो डांस देखने के लिए जान को जोखिम में डालकर पंडाल में लगे लोहे के पाइप पर चढ़ गए। बाद में बीच-बीच मे हो रहे हंगामे को देख पुलिस ने आयोजक से कहकर प्रोग्राम को बंद कराया। इसके बाद हुड़दंग करने वाले लोग शांत हुए।

देखें वीडियो: Hollywood Film The Nun का Hindi Poster Out