
बिजनौर. बाबरी मस्जिद के विवादित ढांचे को लेकर बुधवार को शिव सेना और मुस्लिम समुदाय के लोग नारा लगाते हुए एक ज्ञापन लेकर कलक्ट्रेट आफ़िश पहुंचे। अयोध्या में बाबरी मस्जिद का विवादित ढांचा गिराए जाने की 25वीं बरसी के मौके पर बुधवार को इस मुद्दे पर बिजनौर के कलक्ट्रेट आफ़िस पर शिव सेना कार्यकर्ता और मुस्लिम समुदाय के लोग एक बार फिर आमने सामने हो गए। इस मौके पर शिव के नगर अध्यक्ष विजय मोहन गुप्ता ने कहा कि 500 साल पहले अयोध्या में राम मंदिर था, जिसे गिरवाकर बाबरी मस्जिद का निर्माण करवाया गया था। उधर 1992 में इस विवादित ढाचे को गिराने के बाद भी आज 25 सालों के बाद भी राम मंदिर का निर्माण नहीं हो सका है। अब बीजेपी की सरकार बनने के बाद भी अयोध्या में राम मंदिर अब तक नहीं बन सका है । हम बीजेपी वालों से मांग करते हैं कि इस प्रकरण को शिव सेना के हवाले कर दें। शिव सेना राम मंदिर का निर्माण करके दिखा देगी। वहीं, मुस्लिम समुदाय लोग के इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के प्रदेश अध्यक्ष इलियास अहमद के नेतृत्व में कलेक्टर को ज्ञापन देने पहुंचे थे। इस मौके पर अहमद ने कहा कि इस विवादित ढांचे पर मस्जिद दोबारा तामीर कराई जाए । उधर इस विवादित ढांचे को लेकर दोनों पक्षों ने डीएम बिजनौर को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौपा है ।