26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिजनोर
सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक, देखते ही मचा हड़कंप- देखें वीडियो
Play video

सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक, देखते ही मचा हड़कंप- देखें वीडियो

पुलिस ने मामले की शुरू की जांच
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 15 Feb 2019, 6:58 PM IST

बिजनौर।यूपी के बिजनौर जिले के नांगल थाना क्षेत्र के ग्राम चंदोक में सड़क किनारे एक व्यक्ति की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ी मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।मृतक जागेश थाना नांगल निवासी तिसौत्रा निवासी का शव गुरुवार को सड़क किनारे पड़ा मिला है।जो कि ग्राम कुल्हेड़ी के मुर्गी फार्म में कार्यरत था।परिजनों के अनुसार मुर्गी फार्म से घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों द्वारा तलाश की गई। जिसके बाद जोगेश का शव सड़क किनारे ग्राम चंदोक के पास संदिग्ध अवस्था मे पड़ा मिला।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

जोगेश की मौत की सूचना परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई।पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर जिला अस्पताल भेज दिया है।उधर मृतक के भाई का कहना हैं कि उनके भाई की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। उनकी मांग है कि पुलिस द्वारा बिना पक्षपात के कार्रवार्इ की जाये। एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र ने फोन पर जानकारी दी कि संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की लाश सड़क किनारे पड़ी है। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार मुकदमा दर्ज कर कार्रवार्इ की जाएगी।