2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीकानेर
राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ आगाज, पहले दिन हुए रोचक मुकाबले देखें वीडियो
Play video

राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ आगाज, पहले दिन हुए रोचक मुकाबले देखें वीडियो

राज्य स्तरीय मास्टर्स ओपन बैडमिंटन चैम्पियनशिप का भव्य शुभारम्भ डॉ. करणी सिंह इन्डोर स्टेडियम में सैकड़ों खिलाडिय़ों की उपस्थिति में हुआ।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 20 Jan 2018, 9:49 AM IST

बीकानेर . राज्य स्तरीय मास्टर्स ओपन बैडमिंटन चैम्पियनशिप का भव्य शुभारम्भ डॉ. करणी सिंह इन्डोर स्टेडियम में सैकड़ों खिलाडिय़ों की उपस्थिति में हुआ। इस समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक सवाईसिंह गोदारा ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया।

 

इस अवसर पर सीनियर डीसीएम सी.आर. कुमावत, राजस्व अपील अधिकारी डॉ. राकेश कुमार, जयचन्द लाल डागा, मंगलचंद रंगा, प्रतापसिंह डूडी, प्रतियोगिता के मुख्य प्रायोजक बीकानेर विद्युत सप्लाई कम्पनी के सीएफओ ध्रुव ज्योति चटर्जी, डॉ. महेश शर्मा व मुरलीधर किराड़ू उपस्थित रहे।

 

राजसथान राज्य बैडमिंटन संघ द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में अतिथियों का स्वागत डॉ. करणीसिंह प्रतिभा खोज संस्थान के सचिव वीरेन्द्र सिंह राठौड़ द्वारा बीकानेर परम्परा में साफा पहनाकर किया गया। आयोजन सचिव इन्द्रकुमार ने बताया कि राजस्थान भर से करीब 300 से अधिक खिलाड़ी इसमें भाग ले रहे हैं।

 

प्रतियोगिता में पहले दिन हुए मुकाबलों में पुरुष एकल 35 वर्ष वर्ग में डॉ. विकास आसोपा (अलवर), जहीर (बीकानेर), सौरभ तिवारी ने अगले दौर में प्रवेश किया।पुरुष एकल 40 वर्ष वर्ग में भूषण कुमार (बीकानेर), विकास पटवारी (चित्तौडग़ढ़), विजयसिंह (बीकानेर), चान्द चावत (उदयपुर), विजय सोनी (बांसवाड़ा), विकास शर्मा (कोटा) ने अपना मुकाबला जीता।

 

पुरुष एकल 45 वर्ष वर्ग में पवन घोड़ेला (बीकानेर), महेश स्वामी (बीकानेर), सुनील (अलवर), फूलचन्द (जालोर) भी जीत कर अगले दौर में पहुंचे। पुरुष एकल 50 वर्ष वर्ग में दीपक गुप्ता (बीकानेर), गोविन्दसिंह (चित्तौड़), एम. एल. मीणा (चित्तौड़) विजयी रहे। पुरुष युगल 35 वर्ष में गौरव कटारिया, विकास गुप्ता (बीकानेर), आलोक मीणा, अर्पित शर्मा (जयपुर), सौरभ तिवाड़ी, विजय सोनी (बांसवाड़ा) ने मुकालबे जीते।

 

 

पुरुष युगल 40 वर्ष वर्ग में रजनेश डागर, संदीप चौधरी (अलवर), इन्द्र कुमार, दीपक गुप्ता (बीकानेर), अनिल कुमार, मनमोहन (जयपुर) ने अपने मुकाबले जीते। दूसरे दिन सुबह नौ बजे से दूसरे दौर के मुकाबले शुरू होंगे। प्रतियोगिता में पुरुष व महिला दोनों ही वर्ग में खिलाड़ी अपना दमखम दिखा रहे हैं।