28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीकानेर
आलू की बोरियों के नीचे लाखों की शराब की पेटियां छिपाकर ले जा रहे ट्रक चालक को पकड़ा, देखिये वीडियो
Play video

आलू की बोरियों के नीचे लाखों की शराब की पेटियां छिपाकर ले जा रहे ट्रक चालक को पकड़ा, देखिये वीडियो

नाल थाना पुलिस ने एक ट्रक में भरी चालीस लाख रुपए की शराब जब्त की।
Google source verification

बीकानेर/नाल. नाल थाना पुलिस ने शनिवार को एक ट्रक में भरी चालीस लाख रुपए की शराब जब्त की। ट्रक चालक ने आलू की बोरियों के नीचे शराब की पेटियों को छिपा रखा था। पुलिस ने जब्त शराब का भौतिक सत्यापन किया तो ट्रक में करीब एक हजार शराब की पेटियां बरामद हुई।

 

नाल थाने के सीआई धरम पूनिया ने बताया कि थाने के कांस्टेबल राम कुमार भादू को मुखबिर से सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने क्षेत्र में नाकाबंदी करवा दी। पूनिया ने बताया कि ट्रक की तलाशी ली तो उसमें आगे और पीछे आलू की बोरियां रखी हुई थी, लेकिन बीच में शराब की पेटियों को छिपा रखा था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। साथ ही जालौर निवासी ट्रक चालक जगदीश डारा पुत्र देग्राम बिश्नोई को गिरफ्तार कर लिया।

 

 

१८ ट्रक आ चुके हैं पकड़ में
नाल थाना पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ यह पहली कार्रवाई नहीं है। इससे पूर्व कांस्टेबल राम कुमार भादू ने मुखबिर की सूचना पर १८ ट्रक पकड़े हैं। इनमें अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा था। हाल ही नाल पुलिस ने एक शराब से भरे टैंकर में जब्त किया था, जिसमें शराब की पेटियों को छिपा रखा था।