
बीकानेर . रेलवे की विकल्प योजना के तहत नया रिजर्वेशन कैंसिलेशन फ ार्म शुरू किया है। इसमें यात्री रिजर्वेशन करनेके लिए विकल्प का कॉलम होगा। इसमें वेटिंग लिस्ट के यात्री 12 घंटे, 24 घंटे व 48 घंटे बाद दूसरी गाड़ी का विकल्प भर सकेंगे।
इस फ ार्म में अंत में आधार कार्ड के नंबर का कालम भी होगा, लेकिन ये एेच्छिक होगा। गरीब रथ गाड़ी में थर्ड एसी व दुरंतो गाड़ी में स्लीपर श्रेणी के यात्रियों को बेडरोल लेना या नहीं लेने का भी विकल्प फ ार्म में लिखा होगा। यह विकल्प प्रफोर्मा साथ दर्शाया जा रहा है।