11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीकानेर
वीडियो : अंतिम हुंकार रैली के बाद करेंगे नई पार्टी की घोषणा : हनुमान बेनीवाल
Play video

वीडियो : अंतिम हुंकार रैली के बाद करेंगे नई पार्टी की घोषणा : हनुमान बेनीवाल

खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल ने कहा कि जयपुर में अंतिम हुंकार रैली के बाद में वे नई पार्टी (मोर्चा) की घोषणा करेंगे।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 30 Jun 2018, 8:36 AM IST

बीकानेर. खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल ने कहा कि जयपुर में अंतिम हुंकार रैली के बाद में वे नई पार्टी (मोर्चा) की घोषणा करेंगे। इसके लिए सभी 36 कौमों को साथ लेकर चलेंगे। शुक्रवार को विवाह समारोह में शामिल होने के लिए छत्तरगढ़ जाने से पहले बीकानेर में सर्किट हाउस में पत्रकारों के साथ बातचीत में बेनीवाल ने साफ-तौर पर कहा वे जल्द ही डॉ. किरोड़ीलाल मीणा को वापस अपने साथ लाएंगे। वे भाजपा में चले तो गए लेकिन उनका वहां मन नहीं लग रहा है। उनको वापस लाने के लिए निश्चित तौर पर प्रयास किए जाएंगे। बेनीवाल ने कहा कि घनश्याम तिवाड़ी ने जो कदम उठाया है, वो उनको पहले ही उठा लेना चाहिए था।

 

भ्रष्टाचार चरम पर
बेनीवाल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि इस शासन में भ्रष्टाचार चरम पर है। यही वजह है कि सरकार के मंत्री झगड़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षक तबादलों की बात हो, या बजरी घोटाला हो, भ्रष्टाचार चल रहा है। इस शासन में हर तबका त्रस्त है। लेकिन अब समय आ गया है, जब आमजन इनको सबक सिखाएगा। विधानसभा चुनावों में परिर्वतन तय है, इसके लिए युवाओं में उत्साह है।

 

बंगले खाली करें
विधायक बेनीवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि गांधीवादी विचारधारा की बात करने वाले गहलोत को अतिशीघ्र सरकारी बंगला खाली करना चाहिए। जब कोर्ट ने फैसला दे दिया है, तो खाली करने में क्या परेशानी है।