
जसरासर. कातर छोटी में बुधवार दोपहर एक व्यक्ति बीएसएनएल के टावर पर चढ़ गया। इस दौरान लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझाइस की लेकिन व्यक्ति जीवराज सेठी नहीं माना।
इस पर सांड़वा थानाधिकारी सुरेंद्र बारूपाल जाब्ते के साथ पहुंचे और उसको मनाने की कोशिश की लेकिन वह नीचे नहीं उतरा तो बाजार से एक टैंट हाउस से गद्दे मंगवाकर टावर के चारों ओर लगा दिए। इसके बाद पुलिस अधिकारी ने समझाया व मांगें पूरी करने का आश्वासन देकर नीचा उतारा व व्यक्ति को शांतिभंग के आरोप में हिरासत मंे लिया।