11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीकानेर
जब तक नहीं होंगी मांगे पूरी तब तक करेंगे आमरण अनशन, देखिये वीडियो
Play video

जब तक नहीं होंगी मांगे पूरी तब तक करेंगे आमरण अनशन, देखिये वीडियो

आर्थिक परेशानी से जूझ रहे तीन फार्मास्सि एसपी मेडिकल कॉलेज के सामने आमरण अनशन पर बैठ गए।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 9 May 2018, 1:14 PM IST

बीकानेर . पिछले पांच साल से वेतन नहीं मिलने के कारण आर्थिक परेशानी से जूझ रहे तीन फार्मास्सिट मंगलवार से एसपी मेडिकल कॉलेज के सामने आमरण अनशन पर बैठ गए। राजस्थान फार्मासिस्ट हितकारी संघ के बैनर तले शुरू किए गए आंदोलन में प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक कुमार, फार्मासिस्ट देवीलाल, हेतराम एवं बाबूलाल अनशन पर बैठे।

 

 

दीपक कुमार ने बताया कि जुलाई 2013 से संविदा फार्मासिस्ट देवीलाल, हेतराम व बाबूलाल को वेतन नहीं मिल रहा है। इस संदर्भ में बार-बार मेडिकल कॉलेज प्रचार्य को लिखित शिकायत करने के बावजूद आज तक भुगतान नहीं किया गया। इससे फार्मासिस्ट आर्थिक परेशानी से जूझ रहे हैं।

 

उन्होंने कहा कि जब तक उनकी आठ सूत्री मांगें नहीं मानी जाएंगी, तब तक आमरण अनशन और धरना जारी रहेगा। धरने पर आशुतोष तिवाड़ी, जावेद हुसैन, बालकिशन आदि बैठे। फार्मासिस्टों के आंदोलन का किसान नेता महावीर पुरोहित ने समर्थन किया है।

 

 

ये हैं मांगें
संविदा फार्मासिस्ट को समय पर वेतन देने, उच्च न्यायालय के निर्णयानुसार सभी संविदा फार्मासिस्टों को श्रम विभाग के अनुसार भुगतान तथा प्रतिवर्ष 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने, अनुभव प्रमाण पत्र और पहचान पत्र जारी करने, नि:शुल्क दवा वितरण केंद्रों पर हेल्पर और कम्प्यूटर ऑपरेटर, सफाईकर्मी और सुरक्षा गार्ड नियुक्त करने की मांग की गई है।