राववाला के बरसलपुर भुरासर रोड़ पर चक 12-13 बीडीवाई के पास गुरुवार सुबह जीप की टक्कर से एक छात्रा की मौत हो गई और अन्य तीन छात्राएं घायल हो गई। सूचना के अनुसार छात्राएं स्कूल वेन का इंतजार कर रही थी तभी एक बेकाबू पिकअप जीप ने छात्राओं को टक्कर मार दी।
जिससे नौ वर्षीय छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। तथा तीन अन्य छात्राएं घायल हो गई। जिन्हें ग्रामीणों की मदद से बज्जू के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर के ट्रोमा सेन्टर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद पिकअप जीप चालक मौके से फरार हो गया।