8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीकानेर
बदहाल रोड : सड़क पर गड्ढे या गड्ढों में सड़क, देखें वीडियो
Play video

बदहाल रोड : सड़क पर गड्ढे या गड्ढों में सड़क, देखें वीडियो

एक साल से लोग परेशान, वाहन चालक हो रहे हादसे का शिकार
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Anushree Joshi

•

Updated: 9 Dec 2017, 9:03 AM IST

नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या छह में करमीसर-बच्छासर रोड गंदे पानी का दरिया बन गई है। करमीसर गांव का पानी उचित निकासी के अभाव में सड़क पर बह रहा है। इससे सड़क का डामर गायब हो गया है और जगह-जगह गड्ढे बन गए है। गड्ढों में पानी भरने से इस सड़क से निकलना भी दूभर हो गया है।

 

मार्ग में रोडलाइट के अभाव में गंदा पानी, कीचड़ और गड्ढे दुर्घटना का न्योता दे रहे हैं। क्षेत्र के लोगों के अनुसार बदहाल सड़क के कारण आए दिन दुपहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे हैं। करीब एक साल से सड़क पर नाले का गंदा पानी बह रहा है, लेकिन निगम प्रशासन इसकी अनदेखी कर रहा है।

 

वार्डवासियों के अनुसार गांव का पानी पहले नाले के माध्यम से खुले क्षेत्र में पहुंच रहा था, लेकिन मकान बन जाने से गंदा पानी सड़क की ओर बहने लगा है। पानी बहते रहने से मार्ग से सड़क ही गायब हो गई है। छोटे-बड़े वाहनों और राहगीरों को गड्ढों से गुजरना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र की पार्षद ने संबंधित विभाग से इस समस्या के समाधान की मांग की, लेकिन सुनवाई नहीं की गई।

 

इन गांवों को जोड़ रही
करमीसर से बच्छासर की ओर जाने वाली यह सड़क एक दर्जन से अधिक गांवों को बीकानेर शहर से जोड़ती है। जानकारी के अनुसार यह सड़क मेघासर, अक्कासर, कोलासर, भोलासर, भोजूसर, हाडला, भाटियान हाडला, मोखा, झझू, हदां, खाखूसर सहित कई गांवों की ओर जाती है। पानी के कारण इस मार्ग से निकलने वाले लोग काफी समय से परेशान हैं।

 

की जा रही है मांग
करमीसर-बच्छासर सड़क बदहाल स्थिति में है। गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। सड़क से डामर गायब हो गई है व गड्ढे बने हुए है। आमजन परेशान है। गंदे पानी की निकासी के लिए नाला निर्माण की मांग लगातार की जा रही है। संभावना है शीघ्र यहां नाले का निर्माण होगा। गड्ढे व पानी के कारण आए दिन दुपहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे हैं।
शांति चौधरी, वार्ड पार्षद