
बीकानेर . शहर के गोगागेट के पास स्थित बागड़ी मोहल्ले के पास सीवरेज समस्या पर लोगो ने रोष जताया। यहाँ पिछले कई दिनों से सीवरेज लाइन का कार्य चल रहा था। इस दौरान सड़क पर गड्ढे हो गए तथा दीवारों में दरार आ गयी जिससे मोहल्लेवासी आक्रोश में आ गए।
आक्रोशित मोहल्लेवासियों ने इस के बाद सड़क पर जमकर नारेबाजी की। मोहल्ले के निर्मल कुमार गहलोत ने बताया की बड़े बाजार की ओर जाने वाली सड़क पर पिछले कई दिनों से कार्य चल रहा था जजिसकी वजह से से आने जाने वालो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हे। इसकी वजह से आज सड़को पर गड्ढ़े हो गए और घरो में दरारे आ गयी।