7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीकानेर
BREAKING NEWS: कोहरे का कहर, ट्रक और एंबुलेंस की जबरदस्त भिड़ंत
Play video

BREAKING NEWS: कोहरे का कहर, ट्रक और एंबुलेंस की जबरदस्त भिड़ंत

बीकानेर के खारा के पास आज सुबह ट्रक और एम्बुलेंस की भिड़ंत हो गयी।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 24 Jan 2018, 12:11 PM IST

बीकानेर . मौसम में बदलाव के बाद बुधवार देर सुबह तक घना कोहरा छाया रहा। इससे दृश्यता नगण्य के करीब पहुंचने से कई जगह वाहनों की भिड़त हो गई। मौसम के कारण सड़क दुर्घटनाओं में 11 जने घायल हुए है।

 

पुलिस के अनुसार जामसर थाना क्षेत्र के खारा के पास एम्बुलेंस और ट्रक तथा श्रीबालाजी गांव के पास राजस्थान लोक परिवहन की निजी बस और ट्रक में भिड़ंत हो गई। दोनों हादसों में 11 लोग घायल हो गए। गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई। बस में सवार चार यात्रियों के चोटें लगने पर उन्हें नागौर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया।

 

धीमी गति, बची जान
बीकानेर-श्रीगंगानगर राजमार्ग पर कोहरे के कारण खारा गांव के पास एम्बुलेंस और ट्रक की भिड़ंत हो गई। हादसे में सात जने घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। एम्बुलेंस हनुमानगढ से मरीज को लेकर बीकानेर आ रही थी। एम्बुलेंस में आठ जने सवार थे।

 

दोनों वाहन धीमी रफ्तार में होने से बड़ा हादसा नहीं हुआ। हादसे में एम्बुलेंस में सवार मुमताज बानो, वारस अली, ओमप्रकाश कुम्हार, गुलाम मोहम्मद एवं दो बच्चे समेत एक अन्य घायल हुए। घायलों को पीबीएम के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां ओमप्रकाश व मुमताज की हालत गंभीर है।

 

गांव के पास भिड़े
नोखा तहसील के अंतिम छोर पर नागौर जिले के श्रीबालाजी गांव के पास निजी बस और ट्रक की टक्कर हो गई। जिससे बस सवार आठ-दस लोगों के चोटें आई, जिसमें से चार घायलों को नागौर अस्पताल ले जाया गया।
यहां भी दोनों वाहनों की गति धीमी होने से बड़ा हादसा होने से बचाव हो गया।