
बीकानेर. बीकानेर के कोलायत में एक कैम्पर गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिससे गाड़ी में सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को नजदीकी उपस्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। जहाँ चिकित्सक उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार यह हादसा कोलायत के झझू गांव का बताया जा रहा है। जहां अनियंत्रित गाड़ी पलटने से भूर्ज के हड़मान सिंह घायल हो गए।