3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिलासपुर

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर स्कूलों में विविध कार्यक्रम आयोजित

बुनियादी प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के महत्व की जानकारी दी और इस दिवस को मनाने के उद्देश्य पर डाला प्रकाश

Google source verification

बिलासपुर. राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 28 फरवरी के अवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला जूना बिलासपुर में विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। बच्चों ने विज्ञान से सबंधित विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए विज्ञान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने विज्ञान रंगोली विज्ञान मॉडल प्रोजेक्ट, विज्ञान गीत, नृत्य, कविता की प्रस्तुति के जरिए विज्ञान विषय के प्रति जागरूकता लाने का प्रयास किया।
बुनियादी प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य मुख्य अतिथि ए पॉल ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के महत्व की जानकारी दी और इस दिवस को मनाने के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होने कहा कि हर समस्या का हल हम शिक्षा से पा सकते हैं।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8tlfjc

बिल्हा विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुनीता ध्रुव ने बच्चों को निरंतर मेहनत करते हुए नई-नई बातें सीख कर अपना भविष्य उज्जवल बनाने की प्रेरणा दी। शहरी विकासखण्ड स्रोत समन्वयक वासुदेव पांडेय ने विद्यालय के विकास मे हर प्रकार के सहयोग देने की बात कही और बच्चों को मन लगाकर पढऩे के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की प्रधान पाठिका सीमा चतुर्वेदी ने शाला प्रतिवेदन के माध्यम से शाला की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर पालकों में से सरस्वती ध्रुव ने प्रेरक गीत और वक्तव्य के माध्यम से सभी को शिक्षा का महत्व बताया। कार्यक्रम का सफल संचालन पुष्पा पांडेय ने किया। कार्यक्रम में राकेश मौर्य और शिक्षकगण साधना कटकवार, विद्या शर्मा, श्रीकांत भगत, निकिता श्रीवास, प्रीति साहू, जया कुशवाहा, दिलीप पांडे, ललिता श्रीवास, कान्ति केवट, छत्रपाल वर्मा, सीता कश्यप, सुनील यादव उपस्थित रहे।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8tlfje