24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बदायूं
बदायूं में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या
Play video

बदायूं में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या

परिजनों के अनुसार बुजुर्ग की दो गोली मारकर अज्ञात बदमाशों ने हत्या की और फिर उसका शव गांव पिडौल के बीच रोड पर फेंक कर फरार हो गये।
Google source verification

बदायूं। अज्ञात बदमाशों ने बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके शव को बीच सड़क पर फेंक कर फरार हो गये। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की तहकीकात में जुट गई है। घटना थाना बिल्सी क्षेत्र की है।

पुलिस जुटी जांच में

बदायूं के थाना बिल्सी क्षेत्र के गांव हरदासपुर का रहने वाला बुजुर्ग किशोरी लाल नशे का आदी था और घर से भांग लेने निकला था। देर शाम तक घर न लौटने पर बुजुर्ग के परिजनों ने खोजबीन की तब उनकी लाश बीच रोड पर पड़ी मिली। परिजनों के अनुसार बुजुर्ग की दो गोली मारकर अज्ञात बदमाशों ने हत्या की और फिर उसका शव गांव पिडौल के बीच रोड पर फेंक कर फरार हो गये। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है और मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।