11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुलंदशहर
गणतंत्र दिवस: बुलंदशहर में इस तरह बच्चों ने बांधा समा, दिखे ये रंग-देखें वीडियो
Play video

गणतंत्र दिवस: बुलंदशहर में इस तरह बच्चों ने बांधा समा, दिखे ये रंग-देखें वीडियो

बुलंदशहर की पुरानी जेल पर आयोजित कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर शहीदों को नमन किया।

Google source verification

बुलंदशहर। जिले में 69वां गणतंत्र दिवस धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आजादी के दीवानों की स्थली पुरानी जेल पर 125 फीट की ऊंचाई पर विशाल राष्ट्रध्वज को जन प्रतिनिधि व बुलंदशहर के सांसद भोला सिंह ने नमन किया और राष्ट्रध्वज फहराया। बुलंदशहर के लोग हवा में लहराते झंडे को देखकर गौरवान्वित महसूस कर रहे थे।

बुलंदशहर की पुरानी जेल पर आयोजित कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर शहीदों को नमन किया तो सभी की आंखों में गर्व से अश्रु धारा बह गई। जिलाधिकारी डा. रोशन जैकब ने शहीदों व परिजनों को राहत देने के लिए इस अवसर पर एक कोष की घोषणा की, इस कोष में जनपद भर के प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियो ने एक दिन का वेतन देने की घोषणा की तो कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों ने सहयोग राशि के रुप में राहत कोष में धनराशि भेंट की।

इतना ही नहीं बुलंदशहर में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर 125 फीट का झण्डा फहराया गया है। इस झंडे को हवा में लहराता हुआ देखकर बुलंदशहर के लोग अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। बता दें कि पुरानी जेल स्थित पार्क में राष्ट्रीय ध्वज लगाने पर 15 लाख रुपए का खर्चा आया है। पहले झंडे की ऊचांई को 150 फीट तय किया गया था, लेकिन बाद में इसकी ऊंचाई को कम कर दिया गया। ऊंचाई को देखते हुए रात में भी यहां पर लाल लाइटें जलती रहेंगी।

बड़ी खबरें

View All

बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश