10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी
चोरों ने नकदी व आभूषणों पर किया हाथ साफ
Play video

चोरों ने नकदी व आभूषणों पर किया हाथ साफ

क्षेत्र के कालामाल गांव में बीती रात चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना। चोर 1 लाख 10 हजार रुपये नकद सहित सोने व चाँदी के आभूषण ले उड़े ।

Google source verification

पेच की बावड़ी. क्षेत्र के कालामाल गांव में बीती रात चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना। चोर 1 लाख 10 हजार रुपये नकद सहित सोने व चाँदी के आभूषण ले उड़े ।
जानकारी के अनुसार आभूषणों में ग्यारसी लाल राठौर के घर से 60 हजार नकद ,डेड टोला सोने की झुमकिया,सवा तोला व आधा तोला के दो मंगलसूत्र ,250 ग्राम चाँदी की पायजेब तथा सोजीलाल राठौर के मकान से 50 हजार नकद व 5 हजार कीमत की चांदी की पायजेब ले उड़े। ग्रामीण हेमराज सैनी ,केसरीलाल राठौर ,डालूराम सैनी ,प्रभुलाल राठौर सहित कई लोगो ने बताया कि घटना रात करीबन 2 बजे लगभग की है ।
ग्यारसीलाल राठौर की पत्नी आंगनवाड़ी साथिन संतरा राठौर ने रोते हुए कहा कि 60 हजार रुपये आज बैंक में जमा कराती जिसके लिये विड्रॉल भी भरे पड़े है । संतरा उसकी बहन व बच्चे एक कमरे में सो रहे थे ।जिनके चोरो ने कुंडी लगाकर बगल के दो कमरों में रखे बक्शो व अलमारियों के ताले तोड़ जेवरात व नकदी चोरी की। वही कमरे में रखी ट्रेक्टर की चाबी लेकर बाइक को लगाई लेकिन बाइक स्टार्ट नही होने से बाइक बच गयी । सोजिलाल राठौर के बाहर के कमरे के जगले की एगल तोडकऱ दरवाजे की कुंडी तोड़ी । एवम लास्ट कमरे में परिवार सहित सो रहे सोजिलाल राठौर के पलंग के नीचे रखे बक्से को निकाल के उसमे रखे 50 हजार नकद के उड़े एवम बक्शे को पास ही बाड़े में फेंक गए ।