29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चित्तौड़गढ़
cm rajasthan सामूहिक विवाह सम्मेलनों से अनेकता में एकता की भावना हो रही साकार
Play video
Hindi News / Rajasthan / Chittorgarh / Videos / cm rajasthan सामूहिक विवाह सम्मेलनों से अनेकता में एकता की भावना हो रही साकार

cm rajasthan सामूहिक विवाह सम्मेलनों से अनेकता में एकता की भावना हो रही साकार

मुख्यमंत्री का चित्तौडग़ढ़ दौरा - निम्बाहेड़ा में सर्वधर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन को किया संबोधित चित्तौडग़ढ़. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलनों के आयोजन से आर्थिक दृष्टि से कमजोर परिवारों को सम्बल मिलता है। इन आयोजनों में विभिन्न समाज, जाति और धर्म के परिवार सम्मिलित होकर अनेेकता में एकता की भावना को साकार करते हैं। जिसकी आज के समय में देश को बहुत जरूरत है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश चालीस लाख महिला मुखियाओं को २५ जुलाई से तीन साल कनेक्टिविटी के साथ स्मार्टफोन दिए जाने की घो
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चित्तौड़गढ़

•

image

Avinash Chaturvedi

•

Updated: 28 Jun 2023, 11:48 AM IST

चित्तौडग़ढ़. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलनों के आयोजन से आर्थिक दृष्टि से कमजोर परिवारों को सम्बल मिलता है। इन आयोजनों में विभिन्न समाज, जाति और धर्म के परिवार सम्मिलित होकर अनेेकता में एकता की भावना को साकार करते हैं। जिसकी आज के समय में देश को बहुत जरूरत है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश चालीस लाख महिला मुखियाओं को २५ जुलाई से तीन साल कनेक्टिविटी के साथ स्मार्टफोन दिए जाने की घोषिणा भी की।
गहलोत मंगलवार को चित्तौडग़ढ़ के निम्बाहेड़ा स्थित कृषि उपज मण्डी में हरीश आंजना एजुकेशन सोसायटी की ओर से आयोजित द्वितीय नि:शुल्क सर्वधर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अनेकता में एकता हमारी बड़ी ताकत है,यह कमजोर नहीं होनी चाहिए। सामूहिक विवाह सम्मेलनों में सर्वधर्म समभाव की भावना निहित होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सामूहिक विवाह सादगी के परिचायक होते हैं, इनसे दिखावे की प्रवृत्ति और फिजूलखर्ची सहित अनेक समस्याओं से निजात मिलती है। उन्होंने 142 नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए सफल दाम्पत्य जीवन की कामना की।
गहलोत ने कहा कि भारत अनेकता में एकता का देश है। यहां हजारों जातियों व भाषा.भाषियों के साथ ही विभिन्न धर्मों के लोग निवास करते हैं। उन्होंने कहा कि मजबूत लोकतंत्र व संविधान हमारे देश की ताकत है। देश में कानून का राज होना आवश्यक है। यदि लोकतंत्र और संविधान कमजोर होंगे तो देश में स्थितियां विकट हो जाएंगी। इस दौरान कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना, कृषि विपणन राज्यमंत्री मुरारी लाल मीणा तथा उच्च शिक्षा राज्यमंत्री राजेन्द्र सिंह यादव आदि ने भी सम्बोधन दिया।


तो निम्बाहेड़ा को भी जिला बना देंगे
सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से निम्बाहेड़ा को जिला बनाने एवं चित्तौडग़ढ़ को संभाग बनाने की मांग की। इसके जवाब में गहलोत ने कहा कि आंजना पहले इस मांग को रखना भूल गए अब जब आगे मौका लगेगा तो निम्बाहेड़ा को भी जिला बना देंगे।

जनता पर हमें विश्वास है
गहलोत ने कहा कि जो लोग धर्म के नाम पर वोट मांगते है वे अच्छी तरह समझ लें कि जनता धर्म के नाम पर नहीं काम के आधार पर निर्णय करती है। हम विकास के नाम पर वोट मांगे। हमें प्रदेश की जनता पर पूर्ण विश्वास है कि जनता कांग्रेस को एक बार फिर प्रदेश में सरकार बनाने का मौका देगी।

महंगाई से मिली राहत से जनता खुश
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा महंगाई से राहत दिलाने के लिए प्रदेश में महंगाई राहत कैम्प चला कर 10 महत्वपूर्ण योजनाओं के माध्यम से आमजन को राहत प्रदान की जा रही है। इन कैम्पों में मिल रही राहत से जनता खुश है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लाखों युवाओं को सरकारी नौकरी दी जा रही है। साथ हीए निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर सृजित करने की दृष्टि से 100 मेगा जॉब फेयर आयोजित किए जा रहे हैं।

विषम परिस्थितियों में भी बनाए रखी विकास की गति
गहलोत ने कहा कि कोरोना की प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद राज्य में विकास कार्यों में कोई कमी नहीं रखी गई। राज्य में कोरोना का बेहतर प्रबंधन हुआ जिसकी देश.दुनिया में सराहना हुई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सड़क, पानी, बिजली जैसी आधारभूत आवश्यकताओं पर तेजी से कार्य हो रहा है। राज्य में 1 लाख किमी लंबाई की सड़कें बनाई जा रही हैं, जिसमें से 56 हजार किमी सड़क बन चुकी है।

सामाजिक सुरक्षा कानून लागू करे केन्द्र
गहलोत ने कहा कि राज्य में 1 करोड़ लोगों को न्यूनतम 1 हजार रुपए की सामाजिक सुरक्षा पेंशन दी जा रही है। साथ ही इसमें प्रतिवर्ष 15 प्रतिशत की स्वत: वृद्धि का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती केन्द्र सरकार द्वारा लागू शिक्षा, सूचना, खाद्य सुरक्षा एवं रोजगार के अधिकार की तर्ज पर वर्तमान केन्द्र सरकार को भी सामाजिक सुरक्षा का कानून बनाकर लागू करना चाहिए।

….तो लगा दिया गहलोत ने नारा
गहलोत ने निम्बाहेड़ा में अपने उदबोधन के अंत में उदयलाल आंजना की तारीफ की और वहां प्रचलित नारा ला लो में लाल है भैया उदयलाल है का नारा भी लगा दिया।