6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चित्तौड़गढ़
कर रहे थे वसूली, विधायक पहुंचे तो मचा हड़कम्प
Play video

कर रहे थे वसूली, विधायक पहुंचे तो मचा हड़कम्प

चित्तौडग़ढ़. शहर के निम्बाहेड़ा रोड़ पर परिवहन विभाग के अधिकारियों में उस समय हड़कम्प मच गया जब वे वहां पर गाड़ी लगा कर ट्रक चालकों एवं अन्य वाहनों को रोककर वसूली कर रहे थे।

Google source verification

चित्तौडग़ढ़. शहर के निम्बाहेड़ा रोड़ पर परिवहन विभाग के अधिकारियों में उस समय हड़कम्प मच गया जब वे वहां पर गाड़ी लगा कर ट्रक चालकों एवं अन्य वाहनों को रोककर वसूली कर रहे थे। इसी बीच चित्तौडग़ढ़ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या निम्बाहेड़ा की ओर से वहां पर पहुंचे और मौके पर परिवाहन विभाग के दस्ते के निरीक्षक एवं गार्ड को जमकर लताड़ भी लगाई।
विधायक चन्द्रभान आक्या सोमवार दोपहर को खौर से वापस चित्तौडग़ढ़ लौट रहे थे। इसी बीच ओछड़ी टोल एवं पुलिया के बीच में ट्रकों की कतार लगी हुई थी। जब पता किया तो परिवहन विभाग के दस्ता वहां पर ट्रक चालकों को रोकर उनसे वसूली कर रहा था। इसकी जानकारी मिलते ही विधायक आक्या भी दस्ते के पास पहुंच गए। उन्होंने वहां जाकर पता किया तो ट्रक चालकों का आरोप था कि परिवहन विभाग की निरीक्षक शकिला बानू अधिकारी एवं गार्ड कागजात जांच के नाम पर उन्हें परेशान कर रहे है तथा अवैध वसूली कर रहे है। जिस पर आक्या ने परिवहन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जमकर लताड़ लगाई।

लेते है अवैध राशि
विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने आरोप लगाया कि मौके पर जब वे पहुंचे तो परिवहन विभाग के गाडऱ् ट्रक चालकों से २०० से ५०० रुपए की राशि अवैध रुप से वसूल रहे थे। उन्होंने बताया कि इस में कई ट्रक चालकों ने विभाग के निरीक्षक के सामने ही इस बात की शिकायत भी दर्ज करवाई है।

परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बंद किए फोन
विधायक ने बताया कि जब उन्होंने परिवहन विभाग के आला अधिकारियों को इसको लेकर फोन किए तो अधिकारियों ने अपने फोन बंद कर लिए इसके बाद उन्होंने इस सम्बन्ध में जिला कलक्टर को इसकी शिकायत दर्ज कराई है।

आए दिन होती है परेशानी
हाइवे पर भीलवाड़ा रोड़ स्थित गंगरार टोल एवं निम्बाहेड़ा रोड़ पर ओछड़ी टोल पर परिवहन विभाग के दस्ते आए दिन इस तरह से खड़े हो ट्रकों को रोक लेते है। ऐसे में कई बार तो ट्रक चालक के एकदम ब्रेक लगाने से पीछे आ रहा वाहन भी असंतुलित हो जाता है। वहीं कई बार जाम के हालात बन जाते है।

मांगा है जवाब, करेंगे कार्रवाई
इस सम्बन्ध में विधायक ने मुझे एक वीडिय़ों भेजा है। मैने निरीक्षक से इस बारे में स्पष्टीकरण मांगा है। उसका जवाब आने के बाद कार्रवाअई की जाएगी। गार्ड अनुबंध पर है उसे भी हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
सुमन, जिला परिवहन अधिकारी चित्तौडग़ढ़