
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के भरोसेमंद बल्लेबाज राहुल द्रविड़ का कल 45वं जन्म दिन था। द्रविड़ का जन्म 11 जनवरी 1973 को मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ था। वैसे तो द्रविड़ साल 2012 में क्रिकेट को अलविदा कह चुके है लेकिन आज भी इंडिया A और अंडर 19 टीम का कोच बन कर वे भारतीय क्रिकेट में अपना योगदान दें रहे हैं। अंडर 19 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय अंडर 19 टीम इन दिनों न्यूज़ीलैंड गयी हुई है जहां जूनियर खिलाड़ियों ने कोच द्रविड़ का बर्थडे मनाया और बहुत मस्ती की। आइए देखते है द्रविड़ के बर्थडे सेलिब्रेशन का ये वीडियो