धार.
जिले की मनावर नगर पालिका में सहायक कर्मी महेंद्र त्रिवेदी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या का आरोपी नरेंद्र ढोली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अपने बेटे की नौकरी से हटाए जाने से परेशान था। जिसका रिश्ता भी नहीं हो रहा था। इससे आहत होकर उसने सहायकर्मी को गोली मार दी। घटना के बाद आरोपी भागने की फिराक में एक खेत में जा छुपा था। जहां से पुलिस ने उसे पकड़ा। उसके कब्जे से कट्टा और मोबाइल भी बरामद हुआ है। उधर, बुधवार सुबह 9 बजे मृतक महेंंद्र का अंतिम संस्कार हुआ। घर पर रिश्तेदारों सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे।
ऑफिस में काम करते समय हुआ अमला
मंगलवार को नपा कार्यालय में सभी कर्मचारी अपना कामकाज निपटा रहे थे। मृतक महेंद्र भी कर्मचारियों के साथ आवक-जावक शाखा मेंं बैठा था। तभी आरोपी आया और विवाद करते हुए बहस करने लगा। इसी दौरान पेंट की जेब से कट्टा निकाल कर गोली चला दी। इसमें महेंद्र बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे एंबुलेंस की मदद से मनावर अस्पताल लाया गया। जहां गंभीर हालत में डॉक्टरों ने बड़वानी रेफर किया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक का पीएम के बाद शव देर शाम मनावर लाया गया। रिश्तेदारों के इंतजार में अंतिम संस्कार बुधवार को होगा।
बेटे की नौकरी चली गई, शादी नहीं होने से था दु:खी
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी का बेटा कृष्णा नगर पालिका मेंं आउट सोर्स कर्मचारी था। पूर्व सीएमओ प्रवीण शर्मा के कार्यालय में ५४ कर्मचारियों को हटाया गया था। तब कृष्णा की नौकरी भी चली गई। कृष्णा जल वितरा व्यवस्था में भी आउट सोर्स का काम संभाला था। जवान बेटे के बेरोजगार होकर घर पर ही रहता था। इसलिए उसकी शादी नहीं हो रही थी। आरोपी कई बार मृतक के पास जाकर बेटे को दोबारा नौकरी से लगाने की गुहार लगा चुका था। लेकिन मृतक द्वारा अनुसंशा नहीं की। दोनों के बीच पूर्व में विवाद भी हो चुका था। अंदर ही अंदर आरोपी बदलने की आग में जल रहा था। जिसे मारने की नीयत से हमला कर दिया।
एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
इधर घटना के बाद पुलिस ने नपा के आवक-जावक कार्यालय को सील कर दिया। जिसके बाद दिन में फारेसिंक टीम ने मौका मुआयना किया। वहीं शाम को धार से एसपी मनोज कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और जांच की।
बदले की भावना
बदलने की भावना में आरोपी ने हत्या की। कुछ समय आरोपी के बेटे को नौकरी से हटा दिया था। उसी दोबारा नौकरी नहीं मिल रही थी। साथ ही उसकी शादी नहीं हो रही थी। जिससे आरोपी परेशान है। अन्य बिंदुओंं को लेकर पूछताछ की जा रही है।
मनोज कुमार सिंह, एसपी धार