25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गरियाबंद
Watch video :  तरबूज से भरा ट्रक में 10 क्विंटल 50 किलो गांजा
Play video

Watch video : तरबूज से भरा ट्रक में 10 क्विंटल 50 किलो गांजा

Watch video : तरबूज से भरा ट्रक में 10 क्विंटल 50 किलो गांजा

Google source verification

रायपुर@ महासमुंद में पुलिस ने गांजों तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है, अंतर्राज्यीय तस्कर गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के कब्जे से 10 क्विंटल 50 किलो गांजा जब्त किया गया है, जिसकी कीमत 2 करोड़ 10 लाख रुपये बताई जा रही। महासमुंद पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह बताया कि मध्यप्रदेश के गांजा तस्कर माजदा ट्रक के अंदर तरबूज के बीच गांजे को छिपा कर ले जा रहे थे। मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांजा तस्कर तरबूज से भरा एक लाल रंग का माजदा ट्रक गांजा लेकर मध्य प्रदेश ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही सरायपाली पुलिस की टीम हाईवे पर स्थिति बालसी पेट्रोल पंप के पास पहुंचकर नाकेबंदी की. संदिग्ध वाहन की आने का इंतजार करने लगी. कुछ समय बाद टीम ने पतेरापाली रोड की ओर से एक लाल रंग का माजदा ट्रक MP 19 GA 5058 को आते देखा गया, जिसे मुखबिर के निशानदेही पर घेराबंदी कर पेट्रोल पंप के पास रोका गया.ट्रक में 2 व्यक्ति बैठे हुए थे, जिन्हें नीचे उतरवाकर उनका नाम पता पूछने पर अपना नाम पप्पू पाल पिता लखन पाल उम्र 35 वर्ष साकिन बसाई थाना पन्ना जिला पन्ना मध्य प्रदेश व लीलाधर पाल पिता महेश पाल उम्र 33 वर्ष ग्राम बसाई थाना पन्ना जिला पन्ना मध्य प्रदेश का रहने वाला बताया।
साथ ही ट्रक में तरबूज होना बताया. चेक कराने बोलने पर टाल-मटोल करने लगे. सरायपाली पुलिस की टीम ने तरबूज को हटाकर वाहन की तलाशी ली, जिसमें 10 क्विंटल 50 किलो गांजा होना पाया गया. पूछताछ करने पर तरबूज के बीच छुपाकर गांजा को ओडिशा से मध्य प्रदेश के पन्ना ले जाना बताया।