11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खाड़ी देश
सीरिया के राजदूत ने  देश के पुनर्निर्माण में भारतीय कंपनियों से मांगी मदद
Play video

सीरिया के राजदूत ने देश के पुनर्निर्माण में भारतीय कंपनियों से मांगी मदद

भारत में सीरियाई राजदूत डॉ रियाद अब्बास ने बुधवार को भारतीय कंपनियों से अपील की कि वे युद्ध-ग्रस्त सीरियाई सरकार को देश का पुनर्निर्माण करने में मदद करें।
Google source verification

नई दिल्ली। भारत में सीरियाई राजदूत डॉ रियाद अब्बास ने बुधवार को भारतीय कंपनियों से अपील की कि वे युद्ध-ग्रस्त सीरियाई सरकार को देश का पुनर्निर्माण करने में मदद करें। मीडिया को संबोधित करते हुए अब्बास ने भारतीय निवेशकों और व्यापारिक कंपनियों को सीरिया में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया। अब्बास ने बताया कि एक उच्च स्तरीय भारतीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल, सरकारी अधिकारियों के साथ सितंबर के पहले सप्ताह में सीरिया का दौरा करेगा। उन्होंने कहा की देश इस समय बदहाली के दौर से गुजर रहा है। युद्ध के बाद सीरिया अब अपने पैरों पर उठने की कोशिश कर रहा है। इसके लिए भारतीय कम्पनियाँ आगे आएं और मदद करें।