6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हनुमानगढ़
VIDEO: राजस्थान में यहां दूर-दूर तक गायों के कंकाल देखकर सिहर उठे लोग, हर किसी की कांप गई रुह
Play video

VIDEO: राजस्थान में यहां दूर-दूर तक गायों के कंकाल देखकर सिहर उठे लोग, हर किसी की कांप गई रुह

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
Google source verification

हनुमानगढ़।

भादरा स्थानीय श्रीगौशाला भादरा में बुधवार को चारे में फंगस के कारण गायों की तबीयत बिगडऩे और 29 गायों की मौत की घटना सामने आई है। जोड़कियाबास के निकट बीड़ में डाले गए गौशवों को लेकर कस्बे में चर्चा फैली जिसके चलते कुछ लोग मौके पर पहुंचे और मृत गायों के कानो पर गौशाला के लगे टेग का निरीक्षण किया।

इस घटना की सूचना मीडिया को मिलने पर पत्रकार भी गौशाला पहुंच गए। गौशाला अध्यक्ष दयानन्द खोखेवाला व सरंक्षक जयशंकर फतेहपुरिया ने बताया कि बुधवार को दोनों गौशाला में एक ही स्थान से हरा चारा आया था। लेकिन नई गौशाला में दो शेड के नीचे बैठी गायों की तबीयत खराब देखकर गौ-सेवकों ने पदाधिकारियों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद मौके पर गौसेवक व पदाधिकारी व पुरानी गौशाला के कर्मचारी पहुंच गए।

मौके पर राजकीय पशु चिकित्सालय के डा. रंजन देशवाल, डा. थालौड़ व अन्य कर्मचारी पहुंचे। वहां पर गायों का उपचार किया गया। लेकिन 29 गायों की फंगस के कारण मौत हो गई। पशु चिकित्सक रंजन देशवाल ने बताया कि मृत गायों के एक जैसे लक्ष्ण होने के कारण एक गाय का पोस्टमार्टम किया गया।

गौशाला अध्यक्ष ने बताया कि 7 गायों के शव को हाडारोड़ी भेजकर व अन्य गायों का गौशाला क्षेत्र में ही अन्तिम संस्कार कर दिया गया। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने गौशाला प्रबंधकों पर गायों की मौत मामले को छुपाने का आरोप लगाया है। आक्रोशित लोगों ने गायों की मौत के मामले को गम्भीरता से लेने व प्रशासन से जांच करने आग्रह किया है।