8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हनुमानगढ़
हत्या के दोष में सजा काट रहे बंदी की हत्या के प्रयास के आरोपी नहीं चढ़े हत्थे
Play video

हत्या के दोष में सजा काट रहे बंदी की हत्या के प्रयास के आरोपी नहीं चढ़े हत्थे

Prisoner Shot In Hanumangarh : हत्या के दोष में खुली जेल में सजा काट रहे बंदी की हत्या के प्रयास के आरोपी फरार हैं। पुलिस दो नामजद सहित कई जनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है। अब तक फरार आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग सका है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Adrish Khan

•

Updated: 13 Jul 2023, 11:50 AM IST

हत्या के दोष में सजा काट रहे बंदी की हत्या के प्रयास के आरोपी नहीं चढ़े हत्थे
– घायल बंदी का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
– हाथ पर लगी गोली, हालत खतरे से बाहर
– टाउन के कोहला फार्म स्थित खुला बंदी शिविर में काट रहा सजा
हनुमानगढ़. हत्या के दोष में खुली जेल में सजा काट रहे बंदी की हत्या के प्रयास के आरोपी फरार हैं। टाउन थाना पुलिस दो नामजद सहित कई जनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है। अब तक फरार आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग सका है। आरोपियों के छिपने के संभावित ठिकानों पर पुलिस निरंतर दबिश दे रही है। कोहला स्थित खुला बंदी शिविर में हत्या के दोष में सजा काट रहे बंदी पर 11 जुलाई को बीच बाजार दिनदहाड़े गोली चला दी गई थी। इससे बंदी गंभीर घायल हो गया। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। अब उसकी हालत ठीक बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार हरपाल सिंह उर्फ पाल सिंह (45) पुत्र सुखविन्द्र सिंह निवासी पीलीबंगा मंडी खुला बंदी शिविर में सजा काट रहा है। वह पीलीबंगा थाने के वर्ष 2011 के हत्या के प्रकरण में सजायाफ्ता है। हरपाल सिंह मंगलवार शाम सब्जी खरीदने टाउन स्थित फतेहगढ़ मोड़ आया था। जब वह सब्जी खरीद रहा था तो बाइक पर सवार होकर दो जने आए। उनमें से एक ने पिस्तौल से हरपाल सिंह पर फायरिंग कर दी। गोली उसके हाथ पर लगी। हंगामा मचा तो हमलावार बाइक पर बैठकर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस का सूचना दी तथा घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। कार्यवाहक एसएचओ पूर्ण सिंह ने बताया कि हरपाल सिंह के पर्चा बयान के आधार पर फायरिंग के आरोप में इमरान निवासी पीलीबंगा सहित कई जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

बड़ी खबरें

View All

हनुमानगढ़

राजस्थान न्यूज़