
जिला कारागृह में एक बार फिर बंदियों के पास से मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। जेल प्रशासन की ओर से जुलाई में अलग-अलग दिनों में ली गई जेल की तलाशी के दौरान तीन बंदियों से पांच मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। दीवार के ऊपर से जेल में मोबाइल पहुंचाने की बात उस समय सही साबित हुई जब पिछले दिनों अज्ञात जनों ने जेल के बाहर से तीन पैकेटबंद मोबाइल दीवार के ऊपर से बैरकों में फेंके। इनमें से एक पैकेट ड्यूटी पर तैनात जेल प्रहरी के हाथ लग गया। दो पैकेट बंदियों ने उठा लिए। इसके बाद जेल प्रशासन ने उक्त दोनों बंदियों से पैकेट ले लिए। तीन पैकेट में से दो में मोबाइल फोन बरामद हुए। शनिवार को इस संबंध में जेल प्रशासन की ओर से तीन बंदियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज करवाया गया है। इनमें से नामजद एक बंदी से पूर्व में भी मोबाइल बरामद हुआ था