
इंदौर. शहर में रक्षाबंधन का पर्व रविवार को उत्साह के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों को राखी बांधी और भाई ने बहन की रक्षा का वचन दिया। भाई अपनी बहना के लिए तरह-तरह के गिफ्ट भी लेकर आए। खजराना गणेश मंदिर में भी भगवान को पूजा-अर्चना के बाद राखी पहनाई गई। जैन समाज के चातुर्मास के दौरान भी रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। इसके अलावा अग्रसेन चौराहा पर स्थित अग्रसेन प्रतिमा पर समाजजन ने राखी अर्पित की। सेंट्रल जेल में भी बहनें अपने भाइयों को राखी बांधने पहुंची। इसके अलावा लोक परिवहन में महिलाओं को रविवार को नि:शुल्क सफर करवाया गया।