
Cyber security campaign: इंदौर के गांधी हाल में मंगलवार को साइबर सुरक्षा पर एग्जीबिशन में रोबोट खासा आकर्षण का केंद्र रहा। प्रदर्शन के दौरान रोबोट ने उछल-कूद वाले करतब दिखाए और लोगों से हाथ भी मिलाया। यह सब देख बच्चे खुशी से चहक उठे। यह निजी रोबोटिक कंपनी द्वारा विकसित उन्नत रोबोट डॉग है, जो शिक्षा, अनुसंधान और विकास के अलावा सेना, स्वचालन और उद्योग आदि क्षेत्रों में कुशलता से स्मार्ट वर्किंग कर सकता है।