3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जबलपुर

डांस, डीजे की धुन पर छात्राओ ने जमकर खेली होली

छुट्टी के एक दिन पूर्व छात्रों ने जमकर खेली होली, शहर के बड़े कॉलेज में हुआ भव्य तरीके से आयोजन, कॉलेजो में होली के रंग में रंगे नज़र आए छात्र  

Google source verification

जबलपुर. होली के एक दिन पूर्व कॉलेज में जमकर होली का जश्न मना जिसमें छात्र-छात्राओं सहित शिक्षक भी अपने आपको को रोक नहीं सके। शहर के कुछ बड़े कॉलेजों में होली का शानदार आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं के साथ ही शिक्षकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हर्बल रंगों के साथ ही हास्य परिहास के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज, ज्ञान गंगा इंजीनियरिंग कॉलेज सहित मानकुंवर बाई कॉलेज, मातागुजरी कॉलेजों में कुछ ऐसा ही नजारा था।
जीजीआईटीएस में होली कार्यक्रम की धूम देखी गई। सैकड़ो की संख्या में छात्राओं ने विशाल परिसर में डीजे के साथ होली को सेलिब्रेट किया। नाच गाने के साथ ही लजील खाने का भी प्रबंध किया गया था। जेईसी में ऐसा ही माहौल रहा जहां छात्राओं ने एक दूसरे पर जमकर रंग डाला। होम साइंस कॉलेज मातागुजरी महाविद्यालय भी अछूता नहीं रहा यहां पर जमकर होली की हुड़दंग रही। इस दौरान इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर पीके झींगे, जीजीआईटीएस डायरेक्टर डॉक्टर पंकज गोयल, रजनीश जैन, डॉक्टर श्वेता जैन. डॉक्टर प्रीति राय आदि मौजूद रहे।

हर साल रहता है इंतजार
ज्ञान गंगा प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान में इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष की छात्रा मुस्कान शर्मा, धानवी मूलचंदानी ने कहा कि इंजीनियरिंग का उनका यह पहला साल है और पहली बार उन्होंने इस तरह होली को सेलिब्रेट किया। सेकेंड ईयर की छात्रा पिंकी पंडित, हर्षिता पटेल, नंदनी उइके ने कहा कि होली का पर्व ऐसा पर्व है जिसका इंतजार हर साल रहता है इस बार भी उन्होंने अपने दोस्तों के साथ जमकर होली खेली और एक दूसरे को होली पर्व की बधाई दी। शासकीय इंजीनियरिंग के छात्र मोहित सिंह, अनामिका ने कहा कि होली पर घर जाने के पूर्व आज उन्होंने कॉलेज में दोस्तों के साथ जमकर रंग खेला।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8vi26k