10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
हडताल से यात्रियों का हो रहा है बुरा हाल
Play video

हडताल से यात्रियों का हो रहा है बुरा हाल

हडताल से यात्रियों का हो रहा है बुरा हाल...
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anil Chauchan

•

Updated: 22 Sep 2018, 8:32 PM IST

जयपुर .

राजस्थान की जनता छह दिन से बे-बस है। रोडवेज कर्मचारी धरने प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे हैं। और दूसरी तरफ सरकार गौरव यात्रा निकालकर जनता को सपने दिखा रही है। शनिवार को रोडवेज हड़ताल का छठा दिन रहा। छह दिन की हड़ताल के कारण प्रदेशभर में यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निजी बस वाले यात्रियों को जमकर लूट रहे हैं। यात्रियों से दोगुना से तीन गुणा तक किराया वसूला जा रहा है। रात में तो निजी बस संचालक यात्रियों की जमकर जेब काट रहे हैं। उधर यात्रियों की मजबूरी है जिसके चलते वे ज्यादा पैसा देकर यात्रा करने को मजबूर हैं। किराए को लेकर कई बार यात्रियों और बस संचालकों के बीच झगड़े की स्थिति भी बन रही है। उधर अभी तक रोडवेज नेताओं को वार्ता के लिए नहीं बलाया गया है। रोडवेज कर्मचारियों ने तय किया है कि जब तक उनकी मांगों को नहीं माना जाएगा तब तक वे अपनी हड़ताल को जारी रखेंगे। रोडवेज के श्रमिक संगठनों के संयुक्त मोर्चा ने आज सिंधी कैंप केंद्रीय बस स्टैंड से रैली निकाली। रैली पोलोविक्ट्री तक जाकर वापस बस स्टैंड आनी थी, लेकिन पुलिस फोर्स ने कानून व्यवस्था बनाने के लिए रैली को निकास द्वार से बाहर ही नहीं निकलने दिया। कर्मचारियों की नारेबाजी के बाद पुलिस ने समझाइश की। इसके बाद रैली निकास द्वार से रवाना होकर प्रवेश द्वार से वापस अंदर आकर समाप्त हो गई।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़