23 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
आधार कार्ड अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट का ये है विस्तृत फैसला
Play video

आधार कार्ड अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट का ये है विस्तृत फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने आधार नंबर की अनिवार्यता और इससे निजता के उल्लंघन पर अहम फ़ैसला सुना दिया है. सुप्रीम कोर्ट की पाँच जजों वाली संवैधानिक बेंच ने बहुमत से बुधवार को कहा कि आधार नंबर संवैधानिक रूप से वैध है. आइए आपको बताते हैं इस फैसले की 15 खास बातें...
Google source verification

आधार अधिनियम के तहत डेमोग्राफिक और बायोमेट्रिक जानकारी देना गोपनीयता के मौलिक अधिकार का उल्लंघन नहीं करता है.

आधार अधिनियम के प्रावधानों के मुताबिक, किसी व्यक्ति से डेमोग्राफिक और बायोमेट्रिक जानकारी के 3 टैस्ट से गुज़रना होता है, जैसे कि पुट्टास्वामी (सुपरा) मामले में बताए गए थे, इसलिए इसे असंवैधानिक नहीं कहा जा सकता है.

डेटा का संग्रह, इसे अपने पास रखना और इस्तेमाल गोपनीयता के मौलिक अधिकार का उल्लंघन नहीं करते.

आधार क़ानून व्यापक निगरानी का काम नहीं करता है.