19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
विधानसभा अध्यक्षों का सम्मेलन कल से, धनखड़ और बिरला करेंगे शिरकत
Play video
Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Videos / विधानसभा अध्यक्षों का सम्मेलन कल से, धनखड़ और बिरला करेंगे शिरकत

विधानसभा अध्यक्षों का सम्मेलन कल से, धनखड़ और बिरला करेंगे शिरकत

जयपुर. राज्य विधानसभा में बुधवार से दो दिवसीय विधानसभा अध्यक्षाें (पीठासीन अधिकारी) का सम्मेलन होने जा रहा है। सम्मेलन में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत कई राज्यों के विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे। विधानसभा अध्यक्ष सी.पी. जोशी ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि विधानसभा में 11 व 12 जनवरी को होने वाले इस सम्मेलन में उद्घाटन के बाद दो सत्रों में जी-20 में लोकतंत्र की जननी भारत का नेतृत्व, विधानमंडलों को अधिक प्रभावी आदि विषयों पर चर्चा होगी।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Avinash Bakolia

•

Updated: 10 Jan 2023, 1:30 AM IST

जयपुर. राज्य विधानसभा में बुधवार से दो दिवसीय विधानसभा अध्यक्षाें (पीठासीन अधिकारी) का सम्मेलन होने जा रहा है। सम्मेलन में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत कई राज्यों के विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे।
विधानसभा अध्यक्ष सी.पी. जोशी ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि विधानसभा में 11 व 12 जनवरी को होने वाले इस सम्मेलन में उद्घाटन के बाद दो सत्रों में जी-20 में लोकतंत्र की जननी भारत का नेतृत्व, संसद एवं विधानमंडलों को अधिक प्रभावी, उत्तरदायी एवं उत्पादकतायुक्त बनाने की आवश्यकता,डिजिटल संसद के साथ राज्य विधानमंडलों का संयोजीकरण, संविधान की भावना के अनुरूप विधायिका और न्यायपालिका के बीच सामंजस्यपूर्ण संबंध बनाए रखने की आवश्यकता पर चर्चा होगी। सम्मेलन का उद्घाटन बुधवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे। सम्मेलन का समापन 12 जनवरी को होगा, जिसमें राज्यपाल कलराज मिश्र, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, सीएम अशोक गहलोत समेत कई नेता मौजूद रहेंगे।
सम्मेलन में हिस्सा लेने क लिए अभी तक 21 अध्यक्ष, 12 उपाध्यक्ष, 6 चेयरमैन और 4 डिप्टी चेयरमैन की स्वीकृति राजस्थान विधानसभा को प्राप्त हो गई है। पीठासीन अधिकारियों के साथ राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया भी समारोह में भाग लेंगे। पीठासीन अधिकारियों के साथ ही विधानमंडलों के सचिवों का 59वां सम्मेलन भी 10 जनवरी को जयपुर में ही होगा।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़