19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
सरकार के संरक्षण से पेपर लीक: अरुण सिंह
Play video
Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Videos / सरकार के संरक्षण से पेपर लीक: अरुण सिंह

सरकार के संरक्षण से पेपर लीक: अरुण सिंह

भाजपा के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने भ्रष्टाचार, पेपर लीक व कानून व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के संरक्षण व नेताओं की भागीदारी के बीच पेपर लीक हो रहे हैं, इसलिए माफियाओं के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं हो रही। सिंह गुरुवार को मेहंदीपुर बालाजी में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने चुनाव में वादा करने के बावजूद बेरोजगारी भत्ता नहीं दिया, उद्योग-धंधे नहीं लगे।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Avinash Bakolia

•

Updated: 29 Dec 2022, 7:06 PM IST

मेहंदीपुर बालाजी. भाजपा के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने भ्रष्टाचार, पेपर लीक व कानून व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के संरक्षण व नेताओं की भागीदारी के बीच पेपर लीक हो रहे हैं, इसलिए माफियाओं के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं हो रही। सिंह गुरुवार को मेहंदीपुर बालाजी में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने चुनाव में वादा करने के बावजूद बेरोजगारी भत्ता नहीं दिया, उद्योग-धंधे नहीं लगे। इसके चलते नौकरियां नहीं मिलने से बेरोजगारी दर 6 प्रतिशत से बढ़कर 34 प्रतिशत पर पहुंच गई है। अरुण सिंह ने कहा भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मनभेद नहीं हैं। भाजपा के नेता कभी एक-दूसरे के बारे में अपशब्दों का प्रयोग नहीं करते। जबकि कांग्रेस के नेता एक-दूसरे को गद्दार, नाकारा व निकम्मा कहते हैं। इससे पहले उन्होंने मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में दर्शन कर खुशहाली की कामना की।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़